Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के इतिहास का अपना पहला मुकाबला जीता, लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया
    खेल-सिनेमा

    IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के इतिहास का अपना पहला मुकाबला जीता, लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया

    Team JoharBy Team JoharMarch 28, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई. गुजरात टाइटंस की टीम पहली बार आईपीएल में उतर रही है. आईपीएल 2022 के अपने पहले मुकाबले में टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया. कप्तान हार्दिक पंड्या ने 33 रन की अच्छी पारी खेली. बतौर कप्तान उन्होंने आईपीएल में जीत के साथ आगाज किया है. डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने मैच का रुख बदला. केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 158 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात ने लक्ष्य को 19.4 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया. टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन की बात की जाए तो चारों मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम हालांकि अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी थी. ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल (0) पहले ओवर में दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में आउट हुए. नंबर-3 पर उतरे विजय शंकर भी फेल रहे. वे चमीरा की गेंद पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गई. 15 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद मैथ्यू वेड और हार्दिक पंड्या ने तीसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े. हार्दिक 28 गेंद पर 33 रन बनाकर बड़े भाई और बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल पंड्या की गेंद पर आउट हुए. हार्दिक ने 5 चौका और एक छक्का लगाया.

    हुडा ने दिया वेड के रूप में बड़ा झटका

    ऑफ स्पिनर दीपक हुडा ने बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल किया. उन्होंने ओपनर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को आउट करके गुजरात को चौथा झटका दिया. वेड ने 29 गेंद पर 30 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके जड़े. इसके बाद डेविड मिलर और राहुल तेवतिया टीम को संभालने में जुटे. टीम को अंतिम 5 ओवर में 68 रन बनाने थे और 6 विकेट शेष थे.

    16वां ओवर बना मैच का टर्निंग पॉइंट

    मैच का 16वां ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट कहा जा सकता है. ओस के बाद भी केएल राहुल ने दीपक हुडा को उनका तीसरा ओवर हराया. इस ओवर में 22 रन बने. तेवतिया और मिलर दोनों ने एक-एक छक्का और एक-एक चौका लगाया. अब 4 ओवर में 46 रन बनाने थे. 17वें ओवर में रवि बिश्नोई ने 17 रन दिए. अब 3 ओवर में 29 रन की जरूरत थी. इस बीच मिलर 21 गेंद पर 30 रन बनाकर आवेश खान का शिकार बने. उन्होंने तेवतिया के साथ 34 गेंद पर 60 रन जोड़े. अब 15 गेंद पर 21 रन की जरूरत थी.

    IPL
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक तरफा प्यार में पड़े युवक ने लड़की पर किया जानलेवा हमला, गर्दन और हाथ पर गंभीर चोट
    Next Article भाकपा माओवादियों ने कामरेड कंचन दा की गिरफ्तारी के विरोध में चार राज्यों में बुलाया बंद

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.