Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही वाहनों की सघन जांच, बोकारो के इन रास्तों पर लगाए गए चेकनाका
    झारखंड

    लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही वाहनों की सघन जांच, बोकारो के इन रास्तों पर लगाए गए चेकनाका

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर जिले में वाहनों की सघन जांच की जा रही है. सीमावर्ती क्षेत्रों पर चेकनाका लगाकर आहरडीह मोड़ नावाडीह, आइएल थाना गोमिया, तिरबुल चौक कसमार, वन विभाग गेस्ट हाउस समीप पेटरवार, तरंगा चंद्रपुरा, मिर्धा पिंड्राजोरा चास, तेलमच्चों चास, बिरखम चंदनकियारी, बिरसा पुल चंदनकियारी, गायछांद जरीडीह में जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान प्रतिनियुक्त स्थैतिक निगरानी दल सभी छोटे बड़े वाहनों के साथ लग्जरी वाहनों की भी तलाशी कर रही है. सभी चेकनाकों पर एसएसटी द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया.

    मौके पर उपस्थित दंडाधिकारी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर एसएसटी द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में दो पहिया, चार पहिया एवं छोटे-बड़े वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है. वाहनों से संबंधित दस्तावेज का भी जांच किया जा रहा है. ताकि वाहनों के माध्यम से अवैध सामानों की हेरा-फेरी न हो सके. उल्लेखनीय हो कि, पिछले दिनों जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  विजया जाधव ने अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ सीओ एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थैटिक सर्विलांस टीम द्वारा वाहनों की जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया था. जिले में कुल 10 चेकनाका बनाया गया है. जिसमें नावाडीह प्रखंड में एक, गोमिया प्रखंड में एक, कसमार प्रखंड में एक, पेटरवार प्रखंड में एक, चंद्रपुरा प्रखंड में एक, चास प्रखंड में दो, जरीडीह प्रखंड में एक एवं चंदनकियारी प्रखंड में दो चेकनाका बनाया गया है. सभी चेकनाका में प्रतिनियुक्त एसएस टीम द्वारा वाहन जांच किया जा रहा है.

    इसे भी पढ़ें: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर : पप्पू यादव अपनी पार्टी JAP का कांग्रेस में करेंगे विलय

     

    #Jharkhand News Bokaro City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Lok Sabha Elections 2024 Main News News Headline Today's News Vehicles Test आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज लोकसभा चुनाव 2024 वाहन जांच सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर : पप्पू यादव अपनी पार्टी JAP का कांग्रेस में करेंगे विलय
    Next Article महिलाएं पीएम मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी हैं: अमित शाह

    Related Posts

    क्राइम

    कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी

    July 9, 2026
    क्राइम

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026
    Latest Posts

    कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    July 9, 2026

    दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी

    July 9, 2026

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026

    अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश

    July 9, 2026

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.