Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»ओवल टेस्ट में भारत जीता, इंग्लैंड की करारी हार, पीएम मोदी ने दी बधाई
    खेल-सिनेमा

    ओवल टेस्ट में भारत जीता, इंग्लैंड की करारी हार, पीएम मोदी ने दी बधाई

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लंदन : ओवल में भारत ने इंग्लैंड को हरा दिया है. भारत ने इंग्लैंड को 157 रनों से हराया. भारतीय गेंदबाज उमेश यादव ने तीन विकेट हासिल किए. जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और जडेजा ने दो-दो विकेट हासिल किए. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने ओवल मैदान पर इंग्लैंड को 50 साल के बाद हराया है. इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरिज में 2-1 की अपराजेय बढ़त ले ली है. पीएम मोदी ने भारत की जीत पर बधाई दी है.

    पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि कोरोना टीका लगाने के मामले में भी भारत ने जीत हासिल की है, इसके अलावा क्रिकेट की पिच पर मिली जीत भी खास है.

    इससे पहले सोमवार को शार्दुल ठाकुर और ऋषभ पंत की शतकीय साझेदारी से इंग्लैंड को बड़ा लक्ष्य दिया था. चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 77 रन बनाये थे. भारत ने पहली पारी में 191 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 290 रन बनाकर 99 रन की बढ़त ली थी.

    दिलचस्प तथ्य है कि ओवल मैदान पर अब तक कोई भी टीम से 263 रन से अधिक का लक्ष्य हासिल नहीं कर पायी है, लेकिन पिच अब भी बल्लेबाजी के लिये अनुकूल है.

    बता दें कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में निचले क्रम के बल्लेबाजों का योगदान अहम रहा. पहली पारी में 57 रन बनाने वाले ठाकुर ने 72 गेंदों पर 60 रन बनाये जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल है. पंत ने 106 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली. इन दोनों ने सातवें विकेट के लिये 100 रन की साझेदारी की. उमेश यादव ने 25 और जसप्रीत बुमराह ने 24 रन का उपयोगी योगदान दिया.

    Cricket
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : करंट लगने से युवक की मौत, घर की बिजली बनाने के दौरान हुआ हादसा
    Next Article विश्व हिंदू परिषद का झारखंड विधानसभा में नमाज रूम आवंटन को लेकर विरोध प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लगाए नारे

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नेशनल गेम्स में 2.29 करोड़ एडवांस का मामला, सीबीआई केस में ट्रांसपोर्ट कारोबारी को मिली अग्रिम जमानत

    September 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    Sports Quota: राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए नौकरी के क्या हैं विकल्प? जानें रेलवे से PSU तक

    August 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    मेजर ध्यानचंद: सेना की नौकरी से ओलंपिक तक, कैसे बने भारतीय हॉकी के जादूगर

    August 29, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.