Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»भारत-चीन सीमा विवाद पर नजर बनाए हुए है अमेरिका
    Uncategorized

    भारत-चीन सीमा विवाद पर नजर बनाए हुए है अमेरिका

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    वाशिंगटन । अमेरिका ने कहा है कि भारत-चीन सीमा पर मौजूदा स्थिति की उसे पूरी जानकारी है और वह इस पर निगरानी रखे हुए है। अमेरिका ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गलवान घाटी क्षेत्र में चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन ऑफ आर्मी (पीएलए) के साथ हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिकों की मौत पर संवेदना प्रकट की है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता केलीग मैकनैनी ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में यह बात कही।

    प्रवक्ता ने कहा,“ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस घटनाक्रम से पूरी तरह से अवगत हैं। अमेरिका पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गलवान घाटी क्षेत्र में भारतीय और चीनी सेना के बीच की मौजूदा स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हमने भारतीय सेना की ओर से जारी वक्तव्य को देखा है जिसमें इस हिंसक झड़प में 20 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की गयी है। हम इस पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। ”

    अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से भारत और चीन के बीच मध्यस्थता करने के सवाल पर प्रवक्ता ने कहा, “ इसको लेकर अब तक कोई औपचारिक योजना नहीं है।”

    सुश्री मैकनैनी ने कहा, “ दो जून को राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ टेलीफोन पर बातचीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-चीन सीमा की स्थिति पर भी चर्चा की थी।” गत माह श्री ट्रम्प ने भारत और चीन के बीच सीमा विवाद मुद्दे पर मध्यस्थता करने की पेशकश की थी जिसे भारत ने खारिज कर दिया था।

    गौरतलब है कि सोमवार की रात पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 सैनिक शहीद हो गये थे। सूत्रों के अनुसार इस हिंसक झड़प में चीन के 50 सैनिक मारे गए हैं।

    #World news Latest news Online news Trump
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडेक्सामेथासोन कोरोना वायरस का इलाज नहीं है : डब्ल्यूएचओ
    Next Article मणिपुर में संकट में फंसी बीजेपी सरकार, 9 विधायक हुए बागी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026
    क्राइम

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.