Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»भारत ने श्रीलंका को एक पारी व 222 रनों से हराया, श्रृंखला में 1-0 से आगे
    खेल-सिनेमा

    भारत ने श्रीलंका को एक पारी व 222 रनों से हराया, श्रृंखला में 1-0 से आगे

    Team JoharBy Team JoharMarch 6, 2022No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मोहाली: श्रीलंका को पहली पारी में 174 रन पर आउट करने के बाद भारत ने दूसरी पारी में उसे 178 रन पर समेट दिया. श्रीलंका ने तीसरे दिन 16 विकेट गंवाये. पहली पारी में पूरी टीम जडेजा के व्यक्तिगत स्कोर से एक रन पीछे थी जबकि दूसरी पारी में तीन रन अधिक ही बना सकी. भारत श्रृंखला में 1-0 से आगे है और बेंगलुरू में 12 मार्च से शुरू हो रहे गुलाबी गेंद के टेस्ट में जीत दर्ज करके पूरे 24 अंक लेना चाहेगा.

    यह 60 साल बाद हुआ है जब किसी भारतीय क्रिकेटर ने पारी में 150 रन बनाने के साथ पांच विकेट भी लिये. इससे पहले 1952 में वीनू मांकड़ ने लॉडर्स पर इंग्लैंड के खिलाफ और पॉली उमरीगर ने दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था. भारत ने दोनों पारियों में 125 ओवर डालकर 20 विकेट लिये. जडेजा ने नाबाद 175 रन बनाने के बाद पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में चार विकेट चटकाये. वहीं आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कपिल देव के 434 टेस्ट विकेट को पीछे छोड़ा और अब वह अनिल कुंबले (619) के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए.अश्विन ने 85वें टेस्ट में इस आंकड़े को छुआ जबकि कपिल ने 131 टेस्ट में इतने विकेट लिये थे.

    कपिल और अश्विन के दौर, परिस्थितियों और विरोधी टीमों को देखते हुए तुलना नहीं की जा सकती और दोनों की गेंदबाजी भी अलग है. सिर्फ आंकड़ों की बात करें तो तमिलनाडु के स्पिनर अश्विन की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. श्रीलंका के लचर प्रदर्शन ने मैच को पूरी तरह से एकतरफा बना डाला. एंजेलो मैथ्यूज और निरोशन डिकवेला जैसे खिलाड़ियों ने भी आसानी से घुटने टेक दिये. श्रीलंका का कोई बल्लेबाज जडेजा की गेंदों को समझ ही नहीं सका. इससे पहले रविंद्र जडेजा के पांच विकेट की मदद से भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 174 रन पर आउट करके पहली पारी में 400 रन की बढत बना ली थी. फॉलोआन खेलते हुए श्रीलंका की टीम फिर मुसीबत में थी. लाहिरू तिरिमन्ने को अश्विन ने पहले सत्र में अपना 433वां शिकार बनाया. अश्विन ने नयी गेंद संभालते हुए तिरिमन्ने को दूसरी स्लिप में रोहित के हाथों लपकवाया. लंच के बाद पाथुम निसांका को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपकवाकर अश्विन ने 434 विकेट पूरे किये. उन्होंने चरित असालांका को 435वां शिकार बनाया.

    इस बीच मोहम्मद शमी ने दिमुथ करूणारत्ने (27) को पंत के हाथों लपकवाया जबकि रविंद्र जडेजा ने धनंजय डिसिल्वा (30) को मैच में अपना छठा शिकार बनाया. चाय के समय एंजेलो मैथ्यूज 27 और चरित असालांका 20 रन बनाकर खेल रहे थे. यह विराट कोहली का सौवां टेस्ट और रोहित शर्मा का बतौर कप्तान पहला टेस्ट है लेकिन इसमें नायक साबित हुए जडेजा जिन्होंने 13 ओवर में 41 रन देकर पांच विकेट लिये. श्रीलंकाई टीम 45 ओवर में आउट हो गई. श्रीलंका ने आखिरी छह विकेट 13 रन के भीतर गंवा दिये. पहले घंटे में चार विकेट पर 161 के स्कोर के बाद पूरी टीम 174 रन पर पवेलियन लौट गई. पाथुम निसांका ने 133 गेंद में नाबाद 61 रन बनाये जबकि चरित असालांका ने 58 रन जोड़े. बुमराह ने असालांका को आउट करके श्रीलंकाई पारी का पतन शुरू किया. बाकी बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे.

    निरोशन डिकवेला (दो) ने जडेजा को स्लॉग स्वीप खेलने के प्रयास में स्क्वेयर लेग पर श्रेयस अय्यर को कैच थमाया. सुरंगा लकमल डीआरएस की अपील पर बच गए लेकिन अश्विन की गेंद पर अपना विकेट जल्दी ही गंवा बैठे. अश्विन ने 49 रन देकर दो और मोहम्मद शमी ने 27 रन देकर एक विकेट लिया. जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में पारी के पांच विकेट लेने का कारनामा 20वीं बार किया है.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर: कांट्रेक्टर बन फर्जी बैंक एकाउंट खुलवाने वाला शाहिद हुसैन समेत 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 13 मोबाइल, 16 सिम कार्ड, 1 लैपटॉप समेत 5000 रुपया नगद बरामद
    Next Article ड्यूटी को लेकर हुए विवाद के बाद दो पुलिस अधिकारी आपस में भिड़े, SP ने दोनों को किया सस्पेंड

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.