Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ड्यूटी को लेकर हुए विवाद के बाद दो पुलिस अधिकारी आपस में भिड़े, SP ने दोनों को किया सस्पेंड
    झारखंड

    ड्यूटी को लेकर हुए विवाद के बाद दो पुलिस अधिकारी आपस में भिड़े, SP ने दोनों को किया सस्पेंड

    Team JoharBy Team JoharMarch 6, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: ड्यूटी को लेकर हुए विवाद में थानेदार और सब इंस्पेक्टर के बीच नोकझोंक हुई. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पुलिस पदाधिकारियों के बीच मारपीट शुरू हो गई. जिसमें सब इंस्पेक्टर जफर आलम घायल हो गये. घायल सब इंस्पेक्टर को पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया. वहीं, जब मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन को मिली तो उन्होंने सब इंस्पेक्टर जफर आलम और हिरणपुर थानेदार मदन कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी मदन कुमार ने सब इंस्पेक्टर जफर आलम को गश्ती में जाने की ड्यूटी दी थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी.

    मारपीट के दौरान नाक में चोट लगने पर सब इंस्पेक्टर जफर आलम घायल हो गए. जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने मामले की जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल को दिया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने एसपी को रिपोर्ट समर्पित की और तब थानेदार और सब इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया.

    इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल ने कहा कि जांच के दौरान यह पाया गया कि ड्यूटी नहीं जाने को लेकर थानेदार और सब इंस्पेक्टर के बीच कहासुनी हुई और फिर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी. उन्होने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को कर दी गयी उसके बाद दोनो को निलंबित करते हुए हिरणपुर थाना में पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार को थानेदार बनाया गया है. घटना को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने भी अपने तरफ संगठन के आला अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत ने श्रीलंका को एक पारी व 222 रनों से हराया, श्रृंखला में 1-0 से आगे
    Next Article रांची: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे रांची, निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.