Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शीतकालीन सत्र में बिरंची नारायण ने सरकार से पूछा, सूचना आयुक्त का पद खाली, 25 हजार आवेदन सुनवाई के इंतजार में
    झारखंड

    शीतकालीन सत्र में बिरंची नारायण ने सरकार से पूछा, सूचना आयुक्त का पद खाली, 25 हजार आवेदन सुनवाई के इंतजार में

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधायक बिरंची नारायण ने अल्प सूचित प्रश्नकाल में सूचना आयोग का मामला उठाया. उन्होंने सरकार से पूछा कि 4 सालों से सूचना आयोग में सूचना आयुक्त का पद खाली है. इस वजह से 25000 से अधिक शिकायतें और सेकेंड अपील सुनवाई के लिए लंबित पड़े है. इस पर सरकार की ओर से जवाब दिया गया कि 8.5.2020 को हिमांशु शेखर चौधरी के रिटायरमेंट के बाद मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली पड़ा है. साथ ही कहा गया कि आयोग से मिले पत्र के अनुसार 9.11.23 तक 7652 अपील और 71 शिकायत ही सुनवाई के लिए लंबित है.

    आवेदनों पर होगा विचार

    बिरंची नारायण ने दूसरा सवाल पूछा कि सूचना के अधिकार के नियम 2005 की धारा 15 (3) के तहत झारखंड राज्य सूचना आयोग में 1 मुख्य सूचना आयुक्त सहित 10 सूचना आयुक्तों के पदों पर नियुक्ति हेतु विपक्ष के नेता, मुख्यमंत्री द्वारा नामित मंत्रीमंडल का सदस्य की समिति की सिफारिश होना आवश्यक है. और उक्त तीनों पदों पर उक्त पदधारक पिछले 2 महीने से कार्यरत है. लेकिन अभी तक सूचना आयुक्तों की नियुक्ति नहीं हो सकी है. जवाब में कहा गया कि राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त का एक पद और सूचना आयुक्त के कुल 6 पद निर्धारित किए गए हैं. उल्लेखनीय है कि विज्ञापन संख्या एक 2020 के माध्यम से राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के एक पद तथा पांच सूचना आयुक्त की नियुक्ति के लिए क्रमश: 63 और 354 आवेदन प्राप्त है. सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 15(3) के तहत राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति हेतु विभागीय अधिसूचना संख्या 1355 दिनांक 20.02.2020 द्वारा समिति का गठन किया गया है. जिसमें मुख्यमंत्री को अध्यक्ष और विरोधी दल के नेता को सदस्य बनाया गया है. इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चंपई सोरेन को भी सदस्य बनाया गया है. झारखंड विधानसभा सचिवालय के ज्ञापांक 1890 दिनांक 16.10.2023 के आलोक में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग सूचना संख्या 1391 दिनांक 20.10.2023 के द्वारा अमर कुमार बाउरी को झारखंड विधानसभा में नेता विरोधी दल के रूप में नियुक्त किया गया है. नेता विरोधी दल घोषित किए जाने के बाद मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्तों की नियुक्ति निमित्त चयन समिति की बैठक 16.11.2023 को आहूत की गई थी जो  अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गई. अब मुख्य सूचना आयुक्त सूचना आयुक्त की नियुक्ति निमित्त चयन समिति की बैठक 21 दिसंबर 2023 को बुलाई गई है.

    कई आयोगों में खाली पड़े है पद

    तीसरे सवाल में उन्होंने पूछा कि क्या यह सही है इस सूचना आयोग की भांति ही लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सहित दर्जनों आयोग, निगम, बोर्ड में सदस्य और पीठासीन पदाधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने से ये सभी अक्रियशील हो गए हैं. जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है. इस पर सरकार की ओर से जवाब दिया गया कि लोकायुक्त तथा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की कार्रवाई कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के स्तर से की जा रही है. अन्य आयोग निगम बोर्ड में नियुक्ति की कार्रवाई संबंधित विभागों के द्वारा की जाती है.

    इसे भी पढ़ें: क्लास रूम में बेहोश होकर गिरा फिर नहीं उठा, धनबाद में 9वीं के छात्र की मौत

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand Assembly Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News Winter Session आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड विधानसभा डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज शीतकालीन सत्र सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्लास रूम में बेहोश होकर गिरा फिर नहीं उठा, धनबाद में 9वीं के छात्र की मौत
    Next Article विनोद बिहारी महतो की 32वीं पुण्यतिथि, जेएमएम कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.