Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»मानसून में नाखूनों की कैसे करें देखभाल… जानें
    स्वास्थ्य

    मानसून में नाखूनों की कैसे करें देखभाल… जानें

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2025Updated:July 20, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नाखूनों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बारिश का मौसम ठंडी हवा और ताजगी तो लाता है, लेकिन यह नाखूनों के लिए कई समस्याएं भी लेकर आता है। ज्यादा नमी की वजह से नाखून कमजोर, नरम और बदरंग हो सकते हैं। कई बार फंगल इन्फेक्शन, सड़न, दर्द और जलन जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। ‘यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर’ की एक स्टडी के अनुसार नमी की वजह से नाखून लचीले होकर आसानी से टूटने लगते हैं। ऐसे में मानसून में नाखूनों की खास देखभाल जरूरी है। आइए जानते हैं कि बारिश में नाखूनों को स्वस्थ और मजबूत कैसे रखें।

    क्यों जरूरी है नाखूनों की देखभाल?

    मानसून में हवा में नमी बढ़ने से फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे नाखून पीले या भूरे हो सकते हैं, मोटे हो सकते हैं और आसानी से टूट सकते हैं। इसे मेडिकल भाषा में ओनिकोमाइकोसिस कहते हैं। ज्यादा नमी की वजह से नाखून मुलायम हो जाते हैं और उनकी ग्रोथ अनियमित हो सकती है। कई बार नाखून स्किन के अंदर बढ़ने लगते हैं, जिसे इनग्रोन नेल कहते हैं। इससे दर्द, सूजन और जलन हो सकती है।

    नाखूनों

    मानसून में नाखूनों की आम समस्याएं

    • फंगल इन्फेक्शन : नाखून पीले, भूरे या मोटे होकर टूटने लगते हैं।
    • इनग्रोन नेल : नाखून स्किन में धंसने से दर्द और सूजन होती है।
    • सड़न और बदबू : नमी की वजह से नाखूनों में गंदगी जमा होकर बदबू आ सकती है।
    • कमजोरी और टूटना : नाखून नरम और कमजोर होकर आसानी से टूट जाते हैं।

    नाखूनों की देखभाल के 10 आसान टिप्स

    1. नाखूनों को साफ और सूखा रखें : पानी के संपर्क के बाद नाखूनों को सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछें। खासकर उंगलियों के बीच की जगह पर ध्यान दें।
    2. मॉइश्चराइज करें : नाखूनों और क्यूटिकल्स को हाइड्रेट रखने के लिए क्यूटिकल ऑयल या हैंड क्रीम लगाएं। हर रात मालिश करें।
    3. नाखून ट्रिम करें : हर 7-10 दिन में नाखून काटें। छोटे नाखूनों में गंदगी कम जमा होती है और इन्फेक्शन का खतरा भी कम रहता है।
    4. एंटीफंगल पाउडर का उपयोग : बारिश में बाहर निकलने पर पैरों की उंगलियों के बीच एंटीफंगल पाउडर छिड़कें।
    5. आर्टिफिशियल नाखूनों से बचें : ऐक्रेलिक या जेल नाखूनों से नमी फंसने का खतरा रहता है, जिससे इन्फेक्शन हो सकता है।
    6. हवादार जूते पहनें : सैंडल या फ्लिप-फ्लॉप जैसे जूते चुनें। बंद जूते पहनने पर सूती मोजे इस्तेमाल करें और उन्हें बार-बार बदलें।
    7. हेल्दी डाइट लें : अंडे, नट्स और हरी सब्जियों जैसे बायोटिन युक्त खाद्य पदार्थ खाएं। खूब पानी पिएं।
    8. ब्रीथेबल नेलपॉलिश चुनें : हार्श केमिकल वाली नेलपॉलिश से बचें। टॉक्सिन-फ्री नेलपॉलिश का इस्तेमाल करें।
    9. नाखूनों से बदबू आए तो : नाखूनों को अच्छे से धोकर सुखाएं और एंटीफंगल क्रीम लगाएं। जरूरत हो तो डॉक्टर से मिलें।
    10. नियमित सफाई : नाखूनों के नीचे जमा गंदगी को हटाने के लिए मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें।

    नाखूनों

    एक्सपर्ट सलाह

    एक्सपर्ट के अनुसार हर 7-10 दिन में नाखून काटें ताकि गंदगी और बैक्टीरिया जमा न हों। अगर नाखूनों से बदबू आए तो यह फंगल इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है। तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इन आसान टिप्स के साथ आप अपने नाखूनों को मानसून में स्वस्थ और खूबसूरत रख सकते हैं।

    Also Read : पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में, नए एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी

    How to take care of nails in monsoon... know Know how to take care of your nails during monsoon मानसून में नाखूनों कैसे करें की देखभाल... जानें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसावन की दूसरी सोमवारी से पहले बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 2 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं जलाभिषेक
    Next Article मसूड़ों से खून आना सिर्फ ओरल प्रॉब्लम नहीं, हो सकता है हार्ट डिजीज का संकेत

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    Latest Posts

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.