Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, उत्पाद विभाग के SI समेत चार लोग जख्मी
    बिहार

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, उत्पाद विभाग के SI समेत चार लोग जख्मी

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्कॉर्पियो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kaimur : कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। महमूदगंज के पास उत्पाद विभाग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलट गई। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। गाड़ी में सवार SI ओम प्रकाश शाह समेत कुल चार लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी और सभी जख्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद तीन जख्मियों को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भेजा गया।

    डॉक्टरों के अनुसार सिपाही रवीश कुमार की हालत गंभीर थी और उनके कान से खून निकल रहा था, इसलिए उन्हें बनारस के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं सिपाही देवेंद्र यादव की हड्डी टूट गई थी और SI ओम प्रकाश शाह की हालत भी नाजुक बताई गई। दोनों को भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया।

    स्कॉर्पियो

    अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के डॉक्टर विंध्याचल सिंह ने मीडिया को बताया कि जख्मी कर्मियों को अस्पताल में सुबह 5:45 बजे लाया गया था। जख्मियों ने बताया कि वे एक अपराधी का पीछा कर रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ। मीडिया से बातचीत के दरम्यान उत्पाद अधीक्षक गौतम कुमार ने कहा कि यह टीम शराब की सूचना पर छापेमारी के लिए जा रही थी, तभी स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी में SI ओम प्रकाश शाह, दो सिपाही और ड्राइवर थे।

    Also Read : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर, PM का आया पहला बयान

    Bihar Durgawati police station Excise Department four people including SI of excise department injured high speed High speed Scorpio overturned Kaimur Mahmoodganj major incident police investigation Road Accident Scorpio traffic accident vehicle accident उत्पाद विभाग उत्पाद विभाग के SI समेत चार लोग जख्मी कैमूर ट्रैफिक एक्सीडेंट तेज रफ्तार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी दुर्गावती थाना पुलिस जांच बड़ी घटना बिहार महमूदगंज वाहन दुर्घटना सड़क हादसा स्कॉर्पियो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान पहुंचे रांची, कल लेंगे शपथ

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार टेंडर घोटाले में 7 IAS अफसरों को ED का समन, रडार पर है 7 IAS अधिकारी

    October 27, 2026
    बिहार

    बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना शुरू, 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी

    October 29, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-3: संसद के बाद मुंबई में 166 और पहलगाम में 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतारने वाले लश्कर-ए-तैयबा के झारखंड में 6 संदिग्ध, जानिये कौन क्या कर रहा है

    October 29, 2026

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.