Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर, PM का आया पहला बयान
    देश

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर, PM का आया पहला बयान

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2025Updated:July 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनखड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। धनखड़ ने सोमवार को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद छोड़ने की बात कही थी। मंगलवार को गृह मंत्रालय की अधिसूचना के जरिए राज्यसभा को उनके इस्तीफे की जानकारी दी गई।

    PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने लिखा, “जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा की। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

    Shri Jagdeep Dhankhar Ji has got many opportunities to serve our country in various capacities, including as the Vice President of India. Wishing him good health.

    श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम…

    — Narendra Modi (@narendramodi) July 22, 2025

    सोमवार को राज्यसभा में रहे सक्रिय

    सोमवार को धनखड़ पूरे दिन राज्यसभा में सक्रिय रहे। सुबह उन्होंने विपक्ष को संसद को सकारात्मक मंच बनाने की सलाह दी। दोपहर में उन्होंने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस को स्वीकार किया और जस्टिस शेखर यादव के खिलाफ महाभियोग नोटिस में दोहरे दस्तखत के मामले में जांच की घोषणा की।

    राष्ट्रपति, PM और सांसदों का जताया आभार

    धनखड़ ने अपने इस्तीफे में लिखा, “चिकित्सकों की सलाह और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मैं उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं।” 74 वर्षीय धनखड़ ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति का पद संभाला था। इससे पहले वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे। उन्होंने राष्ट्रपति, PM नरेंद्र मोदी, मंत्रिमंडल और सभी सांसदों का आभार जताया। धनखड़ ने कहा, “राष्ट्रपति से मिला सहयोग और प्रधानमंत्री से मिला समर्थन मेरे लिए अमूल्य था। संसद के सभी सदस्यों की गर्मजोशी और स्नेह को मैं हमेशा याद रखूंगा।”

    धनखड़

    न्यायपालिका और किसानों के मुद्दों पर रहे मुखर

    न्यायपालिका में शुचिता और किसानों के मुद्दों पर हमेशा मुखर रहने वाले धनखड़ ने कहा, “उपराष्ट्रपति के रूप में मिले अनुभव अनमोल हैं। भारत की प्रगति और आर्थिक विकास का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशान्वित हूं।”

    Also Read : वजन कम करने के लिए चपाती है बेहतरीन विकल्प, जानें इसके चमत्कारी फायदे

    #National News delhi news PM का आया पहला बयान PM's first statement comes Vice President Jagdeep Dhankhar's resignation accepted उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका के इस जेवर कारोबारी के घर में डकैती, सात लाख के जेवरात और कैश ले उड़े डकैत
    Next Article जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Latest Posts

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.