Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मिड डे मील से हटे हेडमास्टर, अब निभाएंगे विशेष दायित्व
    ट्रेंडिंग

    मिड डे मील से हटे हेडमास्टर, अब निभाएंगे विशेष दायित्व

    Team JoharBy Team JoharMay 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मिड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में चल रही मिड डे मील (Mid Day Meal) योजना में अहम बदलाव करते हुए हेडमास्टरों को इस योजना की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है. अब इस योजना का संचालन चयनित प्रभारी शिक्षक करेंगे. यह बदलाव फिलहाल राज्य के प्रत्येक जिले के एक-एक प्रखंड में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है.

    शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ के निर्देशानुसार यह नई व्यवस्था लागू की गई है. इसका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारना और शिक्षकों पर से अतिरिक्त प्रशासनिक भार को कम करना है.

    बैंक खातों की जिम्मेदारी भी नए शिक्षकों को

    मिड डे मील निदेशालय के निदेशक विनायक मिश्रा ने सभी संबंधित बैंकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे आज यानी शुक्रवार तक नए प्रभारी शिक्षकों के हस्ताक्षर स्वीकार कर लें. अब विद्यालयों के बैंक खातों से जुड़ी सभी वित्तीय गतिविधियां वही प्रभारी शिक्षक संचालित करेंगे जिन्हें योजना की जिम्मेदारी दी गई है.

    छात्रों की उपस्थिति की फोटो होगी अनिवार्य

    नई व्यवस्था के अनुसार, स्कूल शुरू होने के एक घंटे बाद प्रभारी शिक्षक छात्रों की उपस्थिति की फोटो खींचेंगे. उसी के आधार पर भोजन तैयार किया जाएगा और परोसा जाएगा. इसके अलावा प्रभारी शिक्षक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्रतिदिन रिपोर्ट भी अपलोड करेंगे.

    पढ़ाई के घंटे भी घटाए गए

    जहां स्कूलों में शिक्षा समिति सक्रिय है, वहां समिति के सचिव के रूप में प्रभारी शिक्षक बैंक खाता संचालन करेंगे. वहीं, जहां समिति नहीं है, वहां यह कार्य प्रभारी शिक्षक और एक अन्य शिक्षक मिलकर करेंगे. इस नई प्रणाली के तहत कक्षाएं अब केवल तीन घंटे की होंगी, ताकि मिड डे मील के संचालन के लिए समय निकाला जा सके.

    सरकार को नई व्यवस्था से उम्मीदें

    शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि इस परिवर्तन से भोजन की गुणवत्ता, रिपोर्टिंग और पारदर्शिता में सुधार आएगा और शिक्षकों पर प्रशासनिक दबाव कम होगा. इससे बच्चों को न केवल बेहतर भोजन मिलेगा, बल्कि शिक्षा का स्तर भी ऊपर उठेगा.

    Also Read : ‘रामायण’ में यश के साथ ON SCREEN ये एक्ट्रेस निभाएंगी उनकी पत्नी का ROLE

    Administrative Burden Bihar bihar government Dr. S Siddharth Education Department Education Quality Headmasters In-charge Teachers Mid Day Meal Pilot Project primary schools Scheme Changes डॉ. एस सिद्धार्थ पायलट प्रोजेक्ट प्रभारी शिक्षक प्रशासनिक भार प्राथमिक विद्यालय बिहार बिहार सरकार मिड डे मील योजना बदलाव शिक्षा गुणवत्ता शिक्षा विभाग हेडमास्टर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोनल IG अखिलेश झा ने की 5 वर्ष से लंबित कांडों की समीक्षा, कहा – सड़क सुरक्षा के लिए जिला में चलाएं जागरूकता अभियान
    Next Article इन शॉपिंग ऐप्स को मिला सरकार का कड़ा आदेश, पाकिस्तानी झंडे के बिक्री पर लगी रोक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.