Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»राज्यपाल की सुरक्षा में चूक, प्रदर्शनकारी छात्र मंच तक पहुंचा
    ट्रेंडिंग

    राज्यपाल की सुरक्षा में चूक, प्रदर्शनकारी छात्र मंच तक पहुंचा

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2025Updated:April 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राज्यपाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की सुरक्षा में बड़ी चूक उस समय उजागर हुई जब वे भागलपुर स्थित तिलका मांझी विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. दीप प्रज्जवलन के दौरान एक छात्र ने अचानक मंच पर दौड़ते हुए राज्यपाल की ओर कागज के पर्चे फेंक दिए. हालांकि, राज्यपाल की दूरी के कारण कोई अनहोनी नहीं हुई, लेकिन यह घटना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही को दर्शाती है.

    PG IRPM विभाग के छात्र आलोक कुमार ने राज्यपाल की ओर दौड़ते हुए पर्चे फेंके. पर्चों में विश्वविद्यालय की अनियमितताएं, परीक्षा परिणाम में देरी, और छात्र हितों की अनदेखी जैसे मुद्दे थे. जैसे ही छात्र नारेबाजी करते हुए राज्यपाल की ओर बढ़ा, सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया. आननफानन में ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर हिरासत में लिया और उसकी पूछताछ की जा रही है.

    इस घटना के बाद समारोह स्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई, लेकिन पुलिस कर्मियों की मदद से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया. राज्यपाल ने बाद में समारोह में 150 से अधिक PhD और विभिन्न संकायों के टॉपर्स को उपाधियां, स्मृति चिह्न और गोल्ड मेडल प्रदान किए. इसके अलावा, 4500 से अधिक स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री धारियों को शपथ दिलाई गई.

    राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की सुरक्षा व्यवस्था में हुई इस चूक को VVIP सुरक्षा प्रोटोकॉल की भारी लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियों ने घटना के बारे में जांच शुरू कर दी है.

    Also Read : तेज रफ्तार हाइवा ने महिला को कुचला, मौ’त

    Also Read : जवानों के बड़े ऑपरेशन से बेचैन हुए नक्सली, कार्रवाई रोकने की अपील की

    Also Read : समाज सेवी मेधा पाटकर हुई गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट…

    Also Read : बिहार कैबिनेट : नीतीश सरकार ने 3887 पदों पर निकाली बंपर बहाली, नए कॉलेज और हवाई सेवा को मिली मंजूरी

    Arif Mohammad Khan Bhagalpur Bihar chaos Convocation Ceremony Exam Results gold medal Governor paper throw police custody police interrogation postgraduate degree security lapse security protocol sloganeering student Alok Kumar student issues Tilka Manjhi University Toppers undergraduate degree university irregularities VIP security अफरातफरी आरिफ मोहम्मद खान कागज पर्चा गोल्ड मेडल छात्र आलोक कुमार छात्र हित टॉपर्स तिलका मांझी विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह नारेबाजी परीक्षा परिणाम पुलिस पूछताछ पुलिस हिरासत बिहार भागलपुर राज्यपाल विश्वविद्यालय अनियमितताएं वीवीआईपी सुरक्षा सुरक्षा चूक सुरक्षा प्रोटोकॉल स्नातक डिग्री स्नातकोत्तर डिग्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार हाइवा ने महिला को कुचला, मौ’त
    Next Article डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण हो सकती हैं ये चीजें…पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.