Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार कैबिनेट : नीतीश सरकार ने 3887 पदों पर निकाली बंपर बहाली, नए कॉलेज और हवाई सेवा को मिली मंजूरी
    ट्रेंडिंग

    बिहार कैबिनेट : नीतीश सरकार ने 3887 पदों पर निकाली बंपर बहाली, नए कॉलेज और हवाई सेवा को मिली मंजूरी

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2025Updated:April 25, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हुई कैबिनेट बैठक में नीतीश सरकार ने कई बड़े फैसले लिए. आज यानी शुक्रवार को कुल 34 एजेंडों पर मुहर लगाते हुए विभिन्न विभागों में कुल 3887 पदों पर बहाली को मंजूरी दी गई है. इनमें शिक्षा, खेल, पशुपालन, विधि, और पर्यटन विभाग प्रमुख रूप से शामिल हैं.

    शिक्षा और खेल क्षेत्र को मिला बूस्ट

    राज्य सरकार ने बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के संचालन के लिए 244 पदों के सृजन को मंजूरी दी है. इसके अलावा आठ जिलों में प्रस्तावित डिग्री कॉलेजों के लिए 526 नए पद सृजित किए जाएंगे, जिनमें 422 पद शिक्षक वर्ग के होंगे और 104 शिक्षकेत्तर श्रेणी में. ये कॉलेज पश्चिम चंपारण, वैशाली, बेगूसराय, गया, कैमूर, बांका, मुंगेर और जमुई में खोले जाएंगे.

    पशु चिकित्सा सेवा में बड़ा बदलाव

    बिहार पशु चिकित्सा सेवा संवर्ग के अंतर्गत पूर्व स्वीकृत 2159 पदों का पुनर्गठन भी इस बैठक में मंजूर किया गया. इससे पशुपालन विभाग को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण इलाकों में पशु चिकित्सा सेवाएं बेहतर हो सकेंगी.

    विधि और प्रशासनिक सेवाओं में नियुक्तियां

    पटना के महाधिवक्ता कार्यालय के लिए कुल 40 पदों (34 स्थायी और 6 संविदा आधारित) की स्वीकृति दी गई है. साथ ही राजस्व भूमि सुधार विभाग में 104 अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी और 81 कानूनगो पदों की भी मंजूरी मिली है.

    हवाई सेवा को बढ़ावा

    राज्य सरकार ने मधुबनी, वीरपुर, बाल्मीकि नगर, भागलपुर और सहरसा में कमर्शियल फ्लाइट संचालन की तैयारी को हरी झंडी दे दी है. इससे इन इलाकों की कनेक्टिविटी में सुधार आएगा.

    अन्य अहम फैसले :

    • दिव्यांगजनों को सरकारी नौकरियों में 4% क्षैतिज आरक्षण.
    • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए 129 करोड़ रुपये की मंजूरी.
    • सीतामढ़ी में मां सीता मंदिर का निर्माण श्रीराम मंदिर, अयोध्या की तर्ज पर होगा.
    • खगड़िया और वैशाली के चैती दुर्गा पूजा और बाबा गणिनाथ मेला को राजकीय मेला का दर्जा.
    • बिहार पर्यटन ब्रांडिंग और मार्केटिंग नीति में संशोधन.
    • इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान नियमावली 2023 में संशोधन.
    • बिहार भू-अर्जन संशोधन नियम, विशेष सर्वेक्षण नियमावली 2025, और कृषि विभागीय आशुलिपिकीय संवर्ग नियमावली 2025 को मंजूरी.

    कार्रवाई भी हुई

    बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विजय कुमार और रमन राय (किशनगंज के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी) को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. बिहार कैबिनेट की इस बैठक को चुनाव से पहले का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है, जिसमें रोजगार, शिक्षा, खेल, पर्यटन और प्रशासनिक सुधारों पर जोर दिया गया है.

    Also Read : देश के तमाम मुख्यमंत्रियों को केंद्रीय गृह मंत्री का सख्त निर्देश… जानियें क्या

    Animal Husbandry Department assembly elections Banka Begusarai Bihar Bihar Cabinet Bihar Employment Bihar Sports University degree colleges Education Department Gaya Government Jobs Government Recruitment Jamui Kaimur Law Department Munger Nitish kumar non-teaching posts Rajgir Sports Department teacher recruitment Tourism Department Vaishali West Champaran कैमूर खेल विभाग गया जमुई डिग्री कॉलेज नीतीश कुमार पर्यटन विभाग पशुपालन विभाग पश्चिम चंपारण बांका बिहार बिहार कैबिनेट बिहार खेल विश्वविद्यालय बिहार रोजगार बेगूसराय मुंगेर राजगीर विधानसभा चुनाव विधि विभाग वैशाली शिक्षक बहाली शिक्षकेत्तर पद शिक्षा विभाग सरकारी नौकरी सरकारी बहाली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भतीजी से जन्म प्रमाण पत्र बनाने में मांगी रिश्वत, जांच शुरु
    Next Article समाज सेवी मेधा पाटकर हुई गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.