Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»नौकरी का झांसा देकर रांची में लड़कियों को बनाया बंधक, विरोध करने पर मारपीट
    क्राइम

    नौकरी का झांसा देकर रांची में लड़कियों को बनाया बंधक, विरोध करने पर मारपीट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 28, 2026Updated:April 28, 2026No Comments3 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने और लड़कियों को बंधक बनाने का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़िता आरती कुमारी ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    नौकरी का झांसा देकर बुलाया रांची

    पीड़िता आरती कुमारी, जो पथरगामा थाना क्षेत्र की रहने वाली है, ने बताया कि सितंबर 2025 में रूपा कुमारी नाम की एक युवती ने उसे फोन किया। उसने रांची में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरती को कहा गया कि एक कंपनी में कंप्यूटर बिलिंग का काम मिलेगा, जिसके लिए उसे रांची आना होगा।

    किस्तों में लिए 46 हजार रुपये

    आरती के मुताबिक, नौकरी दिलाने के नाम पर उससे अलग-अलग किस्तों में कुल 46 हजार रुपये लिए गए। ये पैसे नकद और ऑनलाइन दोनों तरीके से लिए गए। लेकिन पैसे लेने के बाद न तो नौकरी दी गई और न ही पैसे वापस किए गए। इससे आरती को ठगी का एहसास हुआ।

    हॉस्टल में रखा, बाहर निकलने पर रोक

    पीड़िता ने बताया कि उसे साहू चौक के पास एक हॉस्टल में रखा गया था। वहां रहने के दौरान लड़कियों को बाहर निकलने नहीं दिया जाता था। इतना ही नहीं, परिवार वालों से बात करने पर भी रोक लगा दी जाती थी। माहौल ऐसा बना दिया गया था कि लड़कियां डर के साये में रहें। आरती ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे अपनी 12वीं की परीक्षा देने से भी रोक दिया गया। इससे उसकी पढ़ाई पर सीधा असर पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम से परेशान होकर वह अपने पिता दिलीप भगत के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

    शिकायत के बाद भी नहीं रुका उत्पीड़न

    आरती का आरोप है कि जब पुलिस ने रूपा कुमारी को पूछताछ के लिए बुलाया, तो वह कुछ अन्य महिलाओं के साथ ओपी पहुंची। वहीं पर उसने आरती के साथ मारपीट शुरू कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़िता का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। आरोपियों का यह गिरोह पहले भी कई लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर ठग चुका है। लड़कियों को हॉस्टल में डरा-धमकाकर रखा जाता था, ताकि वे विरोध न कर सकें।

    पुलिस जांच में जुटी

    फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया है कि नौकरी के नाम पर होने वाले फ्रॉड से सावधान रहना कितना जरूरी है।

    Also Read : प्रचंड गर्मी से रांची की जनता को मिली राहत, सुबह-सुबह मौसम हुआ सुहाना… देखें वीडियो
    Breaking news Jharkhand Crime news cyber fraud employment scam fraud case Girl Harassment godda news hostel crime Human Trafficking Jharkhand crime Jharkhand news Job Fraud Job Scam India Pathargama police investigation Pundag OP Ranchi crime ranchi news Sahu Chowk Ranchi Women Safety
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रचंड गर्मी से रांची की जनता को मिली राहत, सुबह-सुबह मौसम हुआ सुहाना… देखें वीडियो
    Next Article फोन कर बुलाया, फिर उतार दिया मौ’त के घाट… मरने से पहले मोबाइल में रिकॉर्ड किया ह’त्यारों के नाम

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी का नेतृत्व होना हमारे लिए वरदान है, झारखंड में भगवा न लहराना खटकता हैः क्या नितिन नबीन ने झारखंड बीजेपी में भर दी आत्मविश्वास की चाबी?

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के रास्ते सुगम होगा बिहार-ओडिशा का सफर: रांची और जमशेदपुर समेत कई रूटों पर बस चलाने की तैयारी, जानें डिटेल्स

    October 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धनबाद जेल का प्रभार लेने से किया इनकार, बेसरा निशांत रॉबर्ट की वेतनवृद्धि रोकी

    October 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: साहिबगंज में एएसआई को बिजली के खंभे से बांधकर पीटे जाने का वीडियो वायरल, एएसआई निलंबित

    October 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.