Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रचंड गर्मी से रांची की जनता को मिली राहत, सुबह-सुबह मौसम हुआ सुहाना… देखें वीडियो
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रचंड गर्मी से रांची की जनता को मिली राहत, सुबह-सुबह मौसम हुआ सुहाना… देखें वीडियो

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 28, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार सुबह से रांची सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर ठनका भी ठनक रहा है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को प्रचंड गर्मी और उमस से राहत मिली है।

    मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। विभाग ने बताया कि 28, 29 और 30 अप्रैल के साथ-साथ 1 और 2 मई को भी तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260428-WA0006.mp4

    राज्य में बादल छाए रहने की संभावना

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। विभाग ने बताया कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर झारखंड के अन्य हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

    कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

    मौसम विभाग ने आज यानी 28 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इसके तहत पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

    इसके अलावा राज्य के निकटवर्ती मध्य भागों में भी मौसम खराब रह सकता है। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    लोगों को सावधानी बरतने की अपील

    मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। मेघगर्जन और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

    किसानों को भी राहत की उम्मीद

    बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि तेज हवा और बिजली गिरने की वजह से खेतों और पेड़ों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।

    Also Read : सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    Relief for Ranchi Residents from Scorching Heat; Morning Weather Turns Pleasant... Watch Video प्रचंड गर्मी से रांची की जनता को मिली राहत सुबह-सुबह मौसम हुआ सुहाना... देखें वीडियो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत
    Next Article नौकरी का झांसा देकर रांची में लड़कियों को बनाया बंधक, विरोध करने पर मारपीट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026
    Latest Posts

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.