Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत
    जोहार ब्रेकिंग

    सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 27, 2026Updated:April 27, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में राज्य सरकार ने फ्लाईओवर परियोजनाओं पर फोकस बढ़ा दिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष झारखंड मंत्रालय में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सिरमटोली से कांटा टोली को जोड़ने वाली कनेक्टिंग फ्लाईओवर योजना की कार्य प्रगति को लेकर पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भू-अर्जन से जुड़ी कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी कर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए फ्लाईओवर और सड़क परियोजनाओं को समय पर पूरा करना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य में किसी तरह की देरी न होने दें।

    करम टोली से साइंस सिटी-चिरौंदी फ्लाईओवर पर भी हुई चर्चा

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और विभागीय अधिकारियों के बीच प्रस्तावित करम टोली से साइंस सिटी होते हुए चिरौंदी तक फ्लाईओवर निर्माण योजना को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इस योजना पर गंभीरता से विचार करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रांची में आने वाले वर्षों में ट्रैफिक की स्थिति और चुनौतीपूर्ण होगी, इसलिए अभी से ठोस योजना तैयार कर काम शुरू किया जाए।

    डिवाइडर के अनावश्यक कट्स बंद करने का आदेश

    मुख्यमंत्री ने रांची की सड़कों पर लगे डिवाइडरों में बने कई अनावश्यक कट्स को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इन कट्स की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां-जहां अनावश्यक कट्स हैं, उन्हें चिन्हित कर बंद कराया जाए।

    बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी रांची में आम लोगों को जाम और अव्यवस्थित यातायात से परेशानी होती है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि रांचीवासियों को बेहतर और सुरक्षित ट्रैफिक व्यवस्था मिले। उन्होंने कहा कि इसके लिए सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।

    बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

    बैठक में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख प्रवीण जयंत भेंगरा, मुख्य अभियंता सीडीओ विजय रंजन, उप सचिव प्रबंधन विक्रम प्रताप सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Also Read : जगुआर कैंपस में बनेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’, सीएम हेमंत ने की समीक्षा बैठक

    CM Reviews Siramtoli-Kantatoli Connecting Flyover; Instructs Officials to Expedite Work अधिकारियों को तेज काम करने की दी हिदायत सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने
    Next Article प्रचंड गर्मी से रांची की जनता को मिली राहत, सुबह-सुबह मौसम हुआ सुहाना… देखें वीडियो

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.