Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जगुआर कैंपस में बनेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’, सीएम हेमंत ने की समीक्षा बैठक
    जोहार ब्रेकिंग

    जगुआर कैंपस में बनेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’, सीएम हेमंत ने की समीक्षा बैठक

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 27, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ जगुआर कैंपस, रिंग रोड रांची में प्रस्तावित दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय परिसर के निर्माण को लेकर अहम बैठक की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यालय निर्माण की रूपरेखा, सुविधाओं और भविष्य की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालय निर्माण के लिए जगुआर कैंपस में ही शीघ्र भूमि चिन्हितिकरण की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है और भूमि चिन्हितिकरण का कार्य प्रगति पर है।

    शहीद जवानों के बच्चों को मिलेगी प्राथमिकता

    सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों, आर्मी तथा सीपीएमएफ में कार्यरत जवानों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। इसी उद्देश्य से इस आवासीय विद्यालय की स्थापना की जा रही है। बताया गया कि इस विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई होगी और शहीद जवानों के बच्चों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

    स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और खेल मैदान की सुविधा

    सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यालय का निर्माण और संचालन उत्कृष्ट विद्यालय के मानकों के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि विद्यालय में आधुनिक संसाधनों के साथ बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाए। विद्यालय परिसर में छात्रों के लिए स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी, आईसीटी लैब, खेल मैदान और खेलकूद सुविधाएं और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों के लिए भी बेहतर माहौल मिलना चाहिए।

    कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए हॉस्टल व्यवस्था

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर रेजिडेंशियल सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अलग-अलग हॉस्टल की व्यवस्था के साथ भोजन, सुरक्षा और अध्ययन सुविधाओं को भी उच्चस्तरीय रखने का निर्देश दिया।

    जैप-10 होटवार में पुलिस परिवारों के लिए अस्पताल की योजना

    बैठक में सीएम और अधिकारियों के बीच जैप-10 होटवार, रांची में प्रस्तावित अस्पताल के संचालन पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह अस्पताल पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर संचालित किया जाएगा।

    प्रारंभिक चरण में अस्पताल में 50 बेड की व्यवस्था होगी, जिसे आवश्यकता अनुसार बढ़ाकर 100 बेड तक किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि पुलिस परिवारों को बेहतर इलाज मिल सके।

    बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

    बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अजय कुमार सिंह, डीजीपी तदाशा मिश्रा, सचिव स्कूली शिक्षा विभाग उमाशंकर सिंह, एडीजी मुख्यालय-सह-सीआईडी मनोज कौशिक, डीआईजी जगुआर अनूप बिरथरे, डीआईजी बजट संध्या रानी मेहता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    इसे भी पढ़ें : रांची में 28 अप्रैल को मशाल जुलूस, नारी शक्ति के समर्थन में उतरेगी हजारों महिलाएं

    'Dishom Guru Shibu Soren Residential School' to be built on Jaguar Campus; CM Hemant holds review meeting. जगुआर कैंपस में बनेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’ सीएम हेमंत ने की समीक्षा बैठक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान
    Next Article रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.