Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान
    झारखंड

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 27, 2026Updated:April 27, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
     खूँटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिले में बैंकों और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत व्यापक अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया।

    अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में स्थित बैंकों का सघन निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने बैंक परिसरों में मौजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। जांच के दौरान मुख्य रूप से सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता, अलार्म सिस्टम, अग्निशमन उपकरण, सुरक्षा गार्ड की तैनाती और उनकी सतर्कता, साथ ही प्रवेश और निकास द्वारों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया।

    निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों से भी बातचीत की। उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने और तय सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। जिन बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था में कमियां पाई गईं, उन्हें जल्द से जल्द सुधार करने के लिए कहा गया। साथ ही संबंधित थाना को इन बैंकों की नियमित निगरानी करने का निर्देश भी दिया गया है।

    पुलिस ने बैंक परिसरों के आसपास गश्त बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने की बात कही है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की संभावना को कम किया जा सके। खूँटी जिला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बैंक से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या डायल नंबर 112 पर दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

    Also Read : अतिक्रमण हटाने गई रेलवे टीम पर पथराव, जमशेदपुर में हंगामा

    Bank Current News jharkhand Jharkhand news Johar Live Khunti Latest news Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनगणना-2027: चाईबासा में प्रगणकों को दिया गया विशेष तकनीकी प्रशिक्षण
    Next Article जगुआर कैंपस में बनेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’, सीएम हेमंत ने की समीक्षा बैठक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में जांच की मांग, झारखंड में चुप्पी क्यों? आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.