Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»फोन कर बुलाया, फिर उतार दिया मौ’त के घाट… मरने से पहले मोबाइल में रिकॉर्ड किया ह’त्यारों के नाम
    जोहार ब्रेकिंग

    फोन कर बुलाया, फिर उतार दिया मौ’त के घाट… मरने से पहले मोबाइल में रिकॉर्ड किया ह’त्यारों के नाम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 28, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह शहर में बीती रात एक युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना पचम्बा थाना क्षेत्र के आजाद नगर चदरा पुल के पास रात करीब 1 बजे हुई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय तौफिक अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों का दावा है कि तौफिक ने मरने से पहले हमलावरों के नाम बताए, जिसका बयान मोबाइल में रिकॉर्ड भी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

    फोन कर बुलाया, पहले गाली-गलौज फिर हमला

    मृतक के दोस्त अखलाख ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे के बाद तौफिक के मोबाइल पर उसके दोस्त आसिफ अली (अम्बाटांड, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र) का फोन आया। आसिफ ने तौफिक को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद तौफिक अपने साथ अखलाख, श्याम और एक अन्य साथी को लेकर चदरा पुल पहुंचा। वहां पहले से आसिफ अली अपने साथियों बंटी टायसन, साकिब अली, मोनू पठान और अरशद के साथ मौजूद था। अखलाख के मुताबिक, वहां पहुंचते ही आरोपियों ने तौफिक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सभी जान बचाकर भागे, लेकिन तौफिक वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने तौफिक पर लगातार हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    फुफेरे भाई का दावा- बयान मोबाइल में रिकॉर्ड

    मृतक के फुफेरे भाई बब्बन ने बताया कि रात 12:22 बजे उनके पास बंटी टायसन का फोन आया था। बंटी ने कहा था कि तौफिक ने आसिफ के साथ गाली-गलौज की है, उसे समझाकर घर पर रोक लो। इसके बाद तौफिक घर से निकल गया। बब्बन ने रोकने की कोशिश की लेकिन तौफिक यह कहकर चला गया कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा। तौफिक के साथ अखलाख, जाहिद और श्याम भी गए थे। कुछ देर बाद अखलाख, जाहिद और श्याम वापस लौट आए और बताया कि चदरा पुल के पास तौफिक के साथ मारपीट हो रही है। बब्बन जब मौके पर पहुंचे तो तौफिक खून से लथपथ पड़ा था। बब्बन का दावा है कि तौफिक ने मरने से पहले कहा कि आसिफ अली, साकिब, अरशद और मोनू पठान ने उसकी जान ली है। परिजनों ने कहा कि यह बयान मोबाइल में रिकॉर्ड भी है।

    नाले में मिला मोबाइल, पुलिस ने जब्त किया

    घटना की जांच के दौरान पुलिस को मृतक का मोबाइल फोन घटनास्थल के पास एक नाले में मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

    वाहन चलाकर करता था गुजारा

    परिजनों के अनुसार तौफिक अंसारी किराये पर वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि आरोपियों से तौफिक की कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी।

    पुलिस बोली- मृतक वांटेड था, आरोपी भी दागी

    पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तौफिक अंसारी पहले से आपराधिक मामलों में वांटेड था। कबरीबाद में हुई हत्या के मामले में भी वह आरोपी रहा है और हाल ही में जेल से बाहर आया था। थाना प्रभारी के मुताबिक, जिन युवकों पर हत्या का आरोप है वे भी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पुलिस का कहना है कि यह हत्या आपसी रंजिश में की गई है। सभी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है।

    Also Read : प्रचंड गर्मी से रांची की जनता को मिली राहत, सुबह-सुबह मौसम हुआ सुहाना… देखें वीडियो

    Lured over the phone then put to death... Recorded the killers' names on a mobile phone before dying. फिर उतार दिया मौत के घाट... मरने से पहले मोबाइल में रिकॉर्ड किया हत्यारों के नाम फोन कर बुलाया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनौकरी का झांसा देकर रांची में लड़कियों को बनाया बंधक, विरोध करने पर मारपीट
    Next Article खूंटी DC की आम जनता को लेकर बड़ा कदम, आज से हर मंगलवार शुरू होगी जन सुनवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.