Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»31184 लाख की योजनाओं की दी सौगात, सीएम बोले-सभी को रोटी, कपड़ा और मकान देने का प्रयास
    Uncategorized

    31184 लाख की योजनाओं की दी सौगात, सीएम बोले-सभी को रोटी, कपड़ा और मकान देने का प्रयास

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2024Updated:September 25, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साहेबगंज जिले के बरहेट प्रखंड में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन साहेबगंज जिले को लगभग 31184.923 रूपए की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी. वहीं कुल 264 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया गया. दोनों जिलों के 332192 लाभुकों के बीच लगभग 14441.449 लाख रुपए की परिसम्पत्ति का वितरण किया गया. वहीं 5496.837 लाख रूपए की 62 योजनाओं का उद्घाटन एवं 25688.086 लाख रूपए की 202 योजनाओं की आधारशिला रखी गई. सीएम ने कहा कि खराब मौसम और भारी बारिश के कारण वह कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सके. इसके लिए उन्होंने जनता से क्षमा मांगी. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है और यहां के लोग आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सद्भाव के साथ रहते हैं. उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में सभी को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं.
    महिला सशक्तिकरण पर जोर
    उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने 20 लाख नए राशन कार्ड जारी किए हैं, जबकि पूर्व सरकार ने 11 लाख कार्ड डिलीट किए थे. हमने सर्वजन पेंशन योजना लागू की है, जिससे किसी भी पात्र व्यक्ति को पेंशन से वंचित नहीं रखा गया है. मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के तहत लगभग 50 लाख माताओं को सालाना 12,000 रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है. इसके अलावा, उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का फंड भी आवंटित करने की बात की.

     

    रोजगार और विकास के प्रयास
    रोजगार सृजन की दिशा में मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने डेढ़ से दो लाख लोगों को निजी क्षेत्र में नियुक्ति दिलाई है. लगभग 40 से 50 हजार सरकारी नियुक्तियों का सिलसिला जारी है. सीएम ने खनिज संपदाओं के लाभ की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां की खनिज संपदाओं का लाभ स्थानीय आदिवासियों को नहीं मिला है. उन्होंने केंद्र सरकार से 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये के बकाया की मांग की, ताकि राज्य में विकास योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके. कोरोना महामारी के दौरान राज्य सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को भूखा सोने नहीं दिया गया और सभी वर्गों के लिए जीवन एवं जीविका की रक्षा की गई.

    ये रहे मौजूद
    मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एवं कार्यक्रम स्थल भोगनाडीह बरहेट से सांसद विजय हांसदा, विधायक स्टीफन मरांडी, विधायक दिनेश विलियम मरांडी, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद डाडेल, जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें.

    25688.086 लाख रूपए आपकी योजना आयोजित उद्घाटन ऑनलाइन कार्यक्रम जिले के झारखंड बरहेट प्रखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सरकार साहेबगंज सीएम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचंपाई सोरेन ने राज्य सरकार पर लगाया आरोप, मेरी सुरक्षा के साथ हो रहा खिलवाड़
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री के साथ आईएमए-झासा की बैठक, 50 बेड के अस्पताल क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट से होंगे मुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उल्टी होने पर किया रेफर, धक्के के बाद भी चालू नहीं हुआ एंबुलेंस, थम गई मासूम की सांसें

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र

    July 14, 2026
    Latest Posts

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.