Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»स्वास्थ्य मंत्री के साथ आईएमए-झासा की बैठक, 50 बेड के अस्पताल क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट से होंगे मुक्त
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य मंत्री के साथ आईएमए-झासा की बैठक, 50 बेड के अस्पताल क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट से होंगे मुक्त

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2024Updated:September 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में आईएमए और झासा की महत्वपूर्ण बैठक हुई. जिसमें प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह भी मौजूद थे. इस दौरान क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट, साहेबगंज से जुड़ी समस्या, मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, महिला चिकित्सकों को नाइट ड्यूटी में सुरक्षित माहौल की अनिवार्यता, नेशनल टास्क फोर्स में चिकित्सकों की सहभागिता, लोहरदगा जिले में चिकित्सक और पारामेडिकल स्टाफ को पिछले 2 महीने से वेतन अवरुद्ध जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई. जिसमें क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 50 बेड तक के अस्पतालों को मुक्त करने पर सहमति बनी. इससे संबंधित आदेश यथाशीघ्र निकालने का निर्णय स्वास्थ्य मंत्री और प्रधान सचिव ने लिया. वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार नेशनल टास्क फोर्स के गठन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधि को सम्मिलित करने पर सहमति बनी.

    इन बिंदुओं पर हुई चर्चा

    • साहिबगंज उपायुक्त को स्वास्थ्य मंत्री ने मोबाइल पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया और कहा कि विभाग द्वारा इससे संबंधित आदेश निर्गत किया जा रहा है. उप विकास आयुक्त को नोडल के पद से मुक्त किया जाए और ऑन ड्यूटी डॉक्टर पर कार्रवाई रोकने का निर्देश दिया गया.
    • श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्ति डॉक्टर के टीए,डीए का अलग से आवंटन  दिया जाएगा.
    • चिकित्सकों को पुलिस विभाग की तरह 13 महीने का वेतन देने पर सहमति बनी. स्वास्थ्य सेवा भी पुलिस सेवा की तरह आकस्मिक सेवा है.
    • लोहरदगा व अन्य जगहों पर जहां सिविल सर्जन प्रभार में है, उन्हें डीडीओ घोषित करने संबंधित आदेश यथाशीघ्र निर्गत होगा.
    • 23 अगस्त को प्रधान सचिव के साथ हुई मीटिंग का प्रोसीडिंग यथाशीघ्र निकाला जाएगा.
    • राज्य/जिला/अनुमंडल स्तरीय जो भी समिति बनाई जाएगी, उसमें पूर्व की तरह आईएमए के प्रतिनिधि भी एक सदस्य होंगे.
    • महिला चिकित्सकों की सुरक्षा से संबंधित  आवश्यक निर्णय लेने पर सहमति बनी.

     

    50 बेड अस्पताल अजय कुमार सिंह आईएमए क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट चिकित्सक चिकित्सकों की सहभागिता जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन झांसा नाइट ड्यूटी नेशनल टास्क फोर्स पारामेडिकल स्टाफ प्रतिनिधि प्रधान सचिव बन्ना गुप्ता बैठक महिला चिकित्सक मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लोहरदगा वेतन अवरुद्ध साहेबगंज सुप्रीम कोर्ट सुरक्षित माहौल स्वास्थ्य मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article31184 लाख की योजनाओं की दी सौगात, सीएम बोले-सभी को रोटी, कपड़ा और मकान देने का प्रयास
    Next Article गोंदुलपारा खनन परियोजना में रैयतों को मिलेगा 25 लाख रुपए प्रति एकड़ मुआवजा

    Related Posts

    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    Latest Posts

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.