Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 14, 2026Updated:July 14, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Irfan Ansari
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड के नर्सिंग और मेडिकल छात्रों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार जल्द ही अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ एक अहम समझौता (MoU) करने जा रही है. इसके बाद झारखंड के सरकारी नर्सिंग कॉलेजों और मेडिकल संस्थानों के छात्रों को अमेरिका में ट्रेनिंग, रिसर्च और नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा.

    मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी के डायरेक्टर चार्ल्स आर. हैंकला और उनकी टीम के साथ बैठक की. बैठक में मेडिकल शिक्षा, नर्सिंग, पैरामेडिकल, रिसर्च और स्वास्थ्य क्षेत्र में मिलकर काम करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

    चार्ल्स हैंकला ने कहा कि उनकी टीम पिछले एक साल से झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था का अध्ययन कर रही है. उन्होंने कहा कि आज झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं की चर्चा देश ही नहीं, विदेशों में भी हो रही है. रिम्स 2 (RIMS-2) परियोजना को एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) का सहयोग मिलना बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी यूनिवर्सिटी झारखंड के छात्रों को बेहतर ट्रेनिंग और रिसर्च का पूरा सहयोग देगी. साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड देश का बड़ा हेल्थ हब बन सकता है.

    स्कॉलरशिप के जरिए अमेरिका भेजे जाएंगे छात्र

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बड़े कदम उठा रही है. उन्होंने बताया कि सरकार की स्कॉलरशिप योजना के जरिए मेधावी नर्सिंग और मेडिकल छात्रों को एक साल के लिए अमेरिका भेजने की तैयारी है. वहां छात्र आधुनिक चिकित्सा, एडवांस नर्सिंग, रिसर्च और नई तकनीकों की ट्रेनिंग लेंगे. इसके बाद वे झारखंड लौटकर यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करेंगे.

    डॉ. अंसारी ने कहा कि यह सिर्फ एक MoU नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं के लिए दुनिया के नए अवसर खोलने वाला कदम है. उनका कहना है कि सरकार चाहती है कि आदिवासी, मूलवासी और गरीब परिवारों के बच्चे भी दुनिया की बड़ी यूनिवर्सिटियों में पढ़ें, सीखें और अपने राज्य को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएं.

    Also Read : अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    Irfan Ansari jharkhand Medical Nursing चार्ल्स आर. हैंकला जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी झारखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतराः लेवी लेने पहुंचने वाले थे कोइला माइंस, पुलिस ने धर दबोचा
    Next Article जामताड़ा में साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4.04 लाख रुपये नकद समेत कई सामान बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.