Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पुलिस के हत्थे चढ़े गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे, हथियारों का जखीरा बरामद
    क्राइम

    पुलिस के हत्थे चढ़े गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे, हथियारों का जखीरा बरामद

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता है. जिले के व्यवसायियों को धमकी, फायरिंग और बमबाजी कर पैसे वसूली के मामले में फरार गैंगेस्टर प्रिंस खान के चार गुर्गे को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में मेजर के नाम से चिट्ठी वायरल करने वाले नसीम अंसारी उर्फ रजि अहमद, हथियार सप्लाई करने वाला विकास सिंह, व्यवसाइयों का नंबर देने वाला राजू अंसारी और नसीम अंसारी उर्फ मेजर जो चिट्ठी वायरल कर घटना की जिम्मेवारी लेता था साथ ही मेजर का रिश्ते में चाचा लगने वाला सद्दाम अंसारी शामिल है. इनके पास से आधा दर्जनों आर्म्स और भारी संख्या में कारतूस, बम व 50 हजार नगद बरामद हुआ है.

    धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने मामले पर जानकारी देते हुए मिडिया को बताया कि प्रिंस खान के गिरोह को ध्वस्त करने के लिए कई दिनों से टीम लगी हुई थी. इसी कड़ी में हत्या, फायरिंग कर मेजर के नाम से चिट्ठी वायरल करने वाले सहित चार अपराधी को गिरफ्तार किया गया है.  व्यापारियों को धमकी देने फायरिंग के मामले में इन्हीं लोगों की संलिप्ता थी. मेजर उर्फ नसीम पूर्व में भी जेल जा चुका है. 8 वर्ष जेल में रहने के बाद पेरॉल पर रिहा हुआ था.

    उन्होने बताया कि पूर्व में भी मेजर के नाम से धमकी देने वाले एक सख्स को पुलिस जेल भेज चुकी है. इनके पास से दहशत फैलाने के लिए बम चलाने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है. साथ ही कहा कि इसमें कुछ सफेदपोश, फर्जी पत्रकार भी जांच के दायरे में है. बहुत जल्द उनपर भी शिकंजा कसा जाएगा. उन्होंने कहा कि व्यापारी बेखौफ होकर अपना व्यवसाय करें, उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं. पुलिस हर हाल में अपराधियों का गर्दन दबोच सलाखों के पीछे भेजेगी.

    बता दें कि इससे पूर्व एस एसपी ने अब तक प्रिंस खान गिरोह के करीब 45 सदस्यों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है. आज की हुई गिरफ्तारी में जिस मेजर के नाम से व्यापारियों में दहशत फैलाया जाता था उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने बहुत बडी सफलता हासिल की है. एसएसपी ने बताया कि बहुत जल्द प्रिंस खान को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा उसके गिरोह के किसी भी सदस्य को बक्सा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा की सिटी एसपी,ग्रमीण एसपी, डीएसपी विधी व्यवस्था, डीएसपी वन और कई थानो के थानेदार के प्रयास से प्रिंस खान के नेक्सस को ध्वस्त करते हुए गिरफ्तारी की गई है. बता दें कि धनबाद के व्यवसायिक संगठन ने इन अपराधियों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की थी, नहीं तो आंदोलन की चेतावनी दिया गया था.

    इसे भी पढ़ें: दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, नेपाल में था केंद्र

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Dhanbad jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, नेपाल में था केंद्र
    Next Article धनबाद: छिनतई गिरोह का सरगना संजय सोनार गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.