Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»गीदड़ के हमले से चार युवक हुए घायल
    बिहार

    गीदड़ के हमले से चार युवक हुए घायल

    Team JoharBy Team JoharNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: बिहार में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. राज्य के विभिन्न इलाकों में सियारों, जंगली सुअरों, गीदड़ों और तेंदुओं के हमले से लोग दहशत में हैं. हाल ही में बांका जिले के अमरपुर प्रखंड स्थित कजरा गांव में गीदड़ के हमले में चार युवक जख्मी हो गए. बता दें कि यह घटना कजरा गांव के मुर्गी फार्म के पास की है, जहां सुबह के समय चार युवक मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान एक गीदड़ ने हमला कर दिया और सभी युवकों को जख्मी कर दिया. घायल युवकों में सूरज कुमार, पारितोष सिंह, अमर कुमार और लालमोहन कुमार शामिल हैं. इन सभी को गंभीर चोटें आईं और उन्हें उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया.
    घायल सूरज कुमार ने बताया कि वह सुबह वॉक के लिए निकले थे, तभी एक गीदड़ ने उन पर हमला कर दिया. इसके बाद बारी-बारी से अन्य युवकों पर भी गीदड़ ने हमला किया. अस्पताल में इलाज के बाद सभी युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है.

    पटना के बिहटा में तेंदुआ का आतंक

    वहीं, दूसरी तरफ पटना जिले के बिहटा में भी तेंदुआ के आतंक ने लोगों में दहशत फैला दी है. हाल ही में तेंदुए ने बिहटा एयर फोर्स स्टेशन के पास एक गाय के बछड़े को अपना शिकार बना डाला. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें तेंदुआ एयरफोर्स के बाउंड्री वॉल के पास शिकार करता दिख रहा है.

     

    अमर कुमार अमरपुर आतंक कजरा गांव गाय के बछड़े गीदड़ हमला जख्मी युवक जंगली जानवर तेंदुआ तेंदुआ आतंक पटना पारितोष सिंह बांका बिहटा बिहार रेफरल अस्पताल लालमोहन कुमार वन विभाग वन्यजीव संकट वीडियो वायरल सुरक्षा उपाय सूरज कुमार सोशल मीडिया स्थानीय प्रशासन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में गुलाबी ठंड की शुरुआत, अगले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना
    Next Article रांची में पीएम मोदी का रोड शो कल, बोकारो-गुमला में जनसभा को करेंगे संबोधित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.