Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»आ’ग में झुलसे चार बच्चे, दो की मौ’त
    बिहार

    आ’ग में झुलसे चार बच्चे, दो की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharMarch 24, 2025Updated:March 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. बीती देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिसमें दो बच्चों की जलकर मौत हो गई. आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि झोपड़ी में सो रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन दो मासूम बच्चों को समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका और उनकी मौत हो गई.

    आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. झोपड़ी में लगी भीषण आग ने आसपास की तीन अन्य झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर पहुंची गौरीचक थाना और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो अन्य बच्चे भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं. उन्हें इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (NMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

    बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर सो रहे थे. रात में बत्ती से निकली चिंगारी पहले चादर पर गिरी और धीरे-धीरे पूरे झोपड़ी में आग लग गई. परिवार के पति-पत्नी तो सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन उनके दो बच्चे आग की चपेट में आ गए, जिससे उनकी जान चली गई. पीड़ित सुधीर नट ने बताया कि “वे कई वर्षों से इस स्थान पर रह रहे थे. आग ने उनके घर के अलावा आसपास की दो अन्य झोपड़ियों को भी अपने चपेट में ले लिया. घर का एक भी सामान नहीं बचा है, सब कुछ जलकर खाक हो गया है. हमारे पास खाने के लिए भी एक रुपया नहीं है. अभी तक कोई हमारी मदद के लिए नहीं आया.”

    गौरीचक SHO अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी, जिसमें दो बच्चे जलकर मर गए हैं और दो अन्य जख्मी हैं. आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेज दिया गया है.

    Also Read : रांची में शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 लाख का माल जब्त

    Accident attempt to save lives children's death flames Gaurichak Thana hut fire innocent children last night patna tragic accident आग की लपटें गौरीचक थाना जान बचाने की कोशिश झोपड़ी में आग दर्दनाक हादसा पटना बच्चों की मौत बीती रात मासूम बच्चे हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज ही के दिन थम गया था पूरा भारत, संपूर्ण लॉकडाउन का हुआ था ऐलान… 
    Next Article टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए RBI का बड़ा फैसला, 31 मार्च को खुले रहेंगे बैंक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.