Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पंचतत्व में विलीन हुई पूर्व विधायक रानी डे, विधायक के प्रयास के बावजूद भी नही मिल पाया राजकीय सम्मान
    झारखंड

    पंचतत्व में विलीन हुई पूर्व विधायक रानी डे, विधायक के प्रयास के बावजूद भी नही मिल पाया राजकीय सम्मान

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2023Updated:December 8, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: हजारीबाग से जनता पार्टी की विधायक रहीं समाजवादी नेता रानी डे का 85 वर्ष की आयु में गुरुवार की शाम चार बजे रांची में निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव जिला के गोमिया प्रखंड के साडम में सम्पन्न हुआ. उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी. उनके निधन की खबर सुनकर गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो, हजारीबाग के विधायक मनीष जयसवाल साड़म पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाया.

    विधायक के सतत प्रयास के बावजूद भी नही मिला राजकीय सम्मान

    विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने पूर्व विधायक रानी डे के निधन पर उन्हें राजकीय सम्मान दिलाने की बात कही. इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय सहित जिला मुख्यालय में भी बात की. उन्हें सभी जगहों से आश्वासन भी मिला. बावजूद इसके पूर्व विधायक को नही मिल सका राजकीय सम्मान. विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा है कि पूर्व विधायक को राजकीय सम्मान नहीं मिलना काफी निंदनीय बात है. राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के इस बात से सभी पूर्व विधायक सहित पूरे बंगाली समाज के लिए अपमान की बात है. आपको बता दें कि संयुक्त बिहार की फायर ब्रांड समाजवादी नेता रहीं और पूर्व विधायक रानी डे (85) पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थी.

    जेपी आंदोलन में जेल भी गईं थीं रानी डे

    रानी डे 1977 के चुनाव में जनता पार्टी से विधायक निर्वाचित हुई थीं. अपने राजनीतिक सफर में रानी डे डॉ. राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, कर्पूरी ठाकुर, चौधरी चरण सिंह, राजनारायण, मधु लिमये, जॉर्ज फर्नांडीज, रामविलास पासवान सहित अन्य प्रमुख सोशलिस्ट नेताओं से काफी करीब से जुड़ी रही थीं. जेपी आंदोलन में वह जेल भी गईं थीं. जबकि उनके पति हजारीबाग के वरिष्ठ अधिवक्ता बैंकुठ नाथ डे का संपर्क डॉ. राममनोहर लोहिया से काफी नजदीकी रहा है. डॉ. लोहिया को जब गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल में रखा गया था तो बैंकुठ नाथ डे ने उनकी मदद की थी.

    उनके निधन पर गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह, सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय मंत्री मृणालकान्ति देव्, जिप सदस्य आकाशलाल सिंह, मुखिया शोभा देवी, उपमुखिया पंकज जैन, पंसस विष्णु सिंह, चांदनी देवी, सप्पू डे, संतोष हलधर, अटल हलधर आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

    अटल हलधर आज की खबर उपमुखिया पंकज जैन करंट न्यूज कर्पूरी ठाकुर चांदनी देवी चौधरी चरण सिंह जयप्रकाश नारायण जिप सदस्य आकाशलाल सिंह जॉर्ज फर्नांडीज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज डॉ. राममनोहर लोहिया ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पंसस विष्णु सिंह पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह बोकारो मधु लिमये मुखिया शोभा देवी मुख्य समाचार राजनारायण रानी डे रामविलास पासवान लेटेस्ट न्यूज विधायक डॉ लम्बोदर महतो संतोष हलधर सप्पू डे सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सिटी न्यूज सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय मंत्री मृणालकान्ति देव् स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीसी ने छह अभियुक्तों के खिलाफ दी अभियोजन की स्वीकृति
    Next Article हमारा देश आत्मनिर्भर एवं विकसित तभी होगा जब हम कृषि, हेल्थ केयर व स्पोर्ट्स में आत्मनिर्भर होंगेः राज्यपाल

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.