Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में बाढ़ का कहर, पुलों पर पानी चढ़ जाने से 12 ट्रेनें रद्द, 17 का मार्ग बदला
    बिहार

    बिहार में बाढ़ का कहर, पुलों पर पानी चढ़ जाने से 12 ट्रेनें रद्द, 17 का मार्ग बदला

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हाजीपुर : बिहार में पूर्व-मध्य रेल (ईसीआर) के समस्तीपुर मंडल में दो अलग-अलग रेल पुलों पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने से यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज बारह विशेष ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया वहीं 17 गाड़यिों को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा है। ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने रविवार को बताया कि समस्तीपुर मंडल के दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के मुक्तापुर-समस्तीपुर स्टेशन (डाउन लाइन) के मध्य रेल पुल संख्या एक पर बाढ़ के पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए यात्री सुरक्षा के मद्देनजर दरभंगा, सीतामढ़ी और जयनगर स्टेशनों से 12 जुलाई को खुलने या पहुंचने वाली छह विशेष ट्रेन का परिचालन रद्द किया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 03225 जयनगर-राजेंद्रनगर टर्मिनल विशेष ट्रेन, राजेंद्रनगर टर्मिनल से खुलने वाली 03226 राजेंद्रनगर टर्मिनल-जयनगर, जयनगर से खुलने वाली 05554 जयनगर- भागलपुर, भागलपुर से खुलने वाली 05553 भागलपुर-जयनगर, मनिहारी से खुलने वाली 05283 मनिहारी-जयनगर और जयनगर से खुलने वाली 05284 जयनगर-मनिहारी विशेष ट्रेन शामिल हैं।

    श्री कुमार ने बताया कि इसी तरह समस्तीपुर मंडल के ही सगौली-मझौलिया स्टेशनों के मध्य रेल पुल संख्या 248 पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने से छह विशेष ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 05161 मुजफ्फरपुर-मंडुआडीह, मंडुआडीह से खुलने वाली 05162 मंडुआडीह-मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज से खुलने वाली 05216 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज से खुलने वाली 05210 नरकटियागंज-रक्सौल, मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 05215 मुजफ्फरपुर- नरकटियागंज और रक्सौल से खुलने वाली 05209 रक्सौल-नरकटियागंज विशेष ट्रेन शामिल हैं।

    मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मुक्तापुर-समस्तीपुर स्टेशन (डाउन लाइन) के बीच रेल पुल संख्या एक और सगौली-मझौलिया स्टेशनों के बीच रेल पुल संख्या 248 गुजरने वाली 17 विशेष ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है। इनमें 11 जुलाई को सीतामढ़ी से खुलने वाली 03166 सीतामढ़ी-कोलकाता स्पेशल ट्रेन दरभंगा-सीतामढ़ी- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर तथा 12 जुलाई को दरभंगा से खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन दरभंगा-सीतामढ़ी-सिकटा-नरकटियागंज होकर, दरभंगा से खुलने वाली 09166 दरभंगा-अहमदाबाद बदले परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर, सीतामढ़ी से खुलने वाली 03156 सीतामढ़ी-कोलकाता परिवर्तित मार्ग सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर और दरभंगा से खुलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर परिवर्तित मार्ग सीतामढ़ी-सिकटा-नरकटियागंज होकर चलाई जाएगी।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलखनऊ में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
    Next Article रिम्स में ब्लैक फंगस से मरीज की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.