Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»गंगा में नहाने गए पांच किशोर डूबे, दो की तलाश जारी
    ट्रेंडिंग

    गंगा में नहाने गए पांच किशोर डूबे, दो की तलाश जारी

    Team JoharBy Team JoharJune 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : बारिश के दौरान गंगा तट पर नहाने गए पांच किशोरों में से दो गहरे पानी में डूब गए। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार को सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के घधा घाट बालू घाट पर हुआ। डूबे दोनों किशोर आयुष कुमार (11) और सुजल कुमार (15) अभी तक लापता हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

    क्या है मामला

    मिली जानकारी के अनुसार अनुसार घधा घाट बालू घाट मोहल्ला निवासी मुन्ना राय का पुत्र आयुष और संजय महतो का पुत्र सुजल अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ बारिश में भीगने के बाद गंगा स्नान करने पहुंचे थे। नहाने के क्रम में आयुष और सुजल गहरे पानी की ओर बढ़ गए और डूब गए। उनके अन्य तीन दोस्तों ने घटना के तुरंत बाद शोर मचाकर मोहल्ले और परिजनों को सूचना दी।

    सर्च ऑपरेशन जारी

    मौके पर पहुंची सुल्तानगंज थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए SDRF की टीम और अनुभवी गोताखोरों राजेंद्र साहनी, मुन्ना साहनी और बबलू साहनी को बुलाया। फिलहाल गंगा में तेज बहाव और पानी की गहराई के चलते शवों की खोजबीन में सफलता नहीं मिल पाई है। थानेदार मनोज कुमार के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन जारी है।

    परिजनों में मचा कोहराम

    डूबने की खबर फैलते ही करीब दो सौ मीटर दूर स्थित उनके मुहल्ले में कोहराम मच गया। परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घाट पर पहुंच गए। आयुष चौथी कक्षा का छात्र था और तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वहीं सुजल, जो अपने पिता की मदद के लिए दवा दुकान में काम करता था, भी परिवार का सबसे बड़ा पुत्र था। बारिश के कारण वह उस दिन काम पर नहीं गया था।

    स्थानीय प्रशासन से सहयोग की मांग

    परिजनों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और राहत कार्य में तेजी लाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की भी अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

    Also Read : बिहार में पहली बार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन, 12 जून तक करें फ्री Registration

    Ayush Kumar Balu Ghat Bihar Accident drowning incident Ganga river Ganga riverbank Ghadha Ghat local administration missing teenagers rain search operation Sujal Kumar Sultanganj teenagers drowned tragic incident आयुष कुमार किशोर डूबे गंगा तट गंगा नदी घधा घाट डूबने की घटना दुखद घटना बारिश बालू घाट बिहार हादसा लापता किशोर सर्च ऑपरेशन सुजल कुमार सुल्तानगंज स्थानीय प्रशासन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाइक से रांची की सड़कों पर निकले एमएस धोनी, तस्वीरें हुई वायरल
    Next Article कार और ट्रैक्टर की टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    ट्रेंडिंग

    महिला आरक्षण पर फिर छिड़ी बहस, ALIFA बोला- अब और इंतजार नहीं

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    झारखंड

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026
    Latest Posts

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.