Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटना वेटनरी कॉलेज में फा’यरिंग और मा’रपीट, छात्र मयंक जख्मी, प्रदर्शन जारी
    ट्रेंडिंग

    पटना वेटनरी कॉलेज में फा’यरिंग और मा’रपीट, छात्र मयंक जख्मी, प्रदर्शन जारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कॉलेज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में खेलने के दौरान मारपीट और फायरिंग की घटना ने सनसनी मचा दी। इस घटना में छात्र मयंक के हाथ में गोली लगी, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद आज यानी शुक्रवार को वेटनरी कॉलेज के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कॉलेज कैंपस में प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की है।

    दो दिन पहले भी हुआ था विवाद

    पुलिस के अनुसार चार-पांच दिन पहले ग्राउंड में खेलने को लेकर कुछ छात्रों और बाहरी लोगों के बीच विवाद हुआ था। गुरुवार शाम पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फिर से बहस शुरू हुई, जो मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक शख्स ने फायरिंग कर दी, जिसमें छात्र मयंक जख्मी हो गए। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने फायरिंग की बात से इनकार किया है और दावा किया कि बाहरी लोग ग्राउंड में घुस आए थे, जिन्हें रोकने पर उन्होंने गोली चलाई।

    छात्रों का आरोप : कैंपस में सुरक्षा का अभाव

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर गंभीर आरोप लगाए। छात्राओं ने बताया कि कैंपस में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं और छेड़खानी की घटनाएं आम हैं। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। छात्रों ने बताया कि चार दिन पहले कार्तिक नामक युवक ने धमकी दी थी। गुरुवार को ट्रेनर ने छात्र शिवम और प्रिंस को निशाना बनाकर फायरिंग की।

    पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

    घटना के बाद पुलिस ने नयाज उर्फ गुलाब को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। गुलाब के परिजनों का कहना है कि वह बिहार पुलिस की तैयारी करता है और रोजाना ग्राउंड में दौड़ने जाता था। उनका दावा है कि गुलाब का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है और विवाद ट्रेनर के साथ हुआ।

    पुलिस और कॉलेज प्रशासन के अलग-अलग दावे

    एयरपोर्ट थानेदार अमित कुमार ने मीडिया को बताया कि पुराने विवाद के चलते यह फायरिंग हुई, जिसमें मयंक जख्मी हुआ। वहीं, वेटनरी कॉलेज के एक अधिकारी ने कहा कि कैंपस के छात्रों के बीच कोई लड़ाई नहीं हुई, बल्कि बाहरी लोगों ने ग्राउंड में घुसकर फायरिंग की।

    छात्रों का प्रदर्शन जारी

    वेटनरी कॉलेज के छात्र कैंपस में धरने पर बैठे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होंगे, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

    Also Read : बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा तोहफा… जानें क्या

    Firing and fighting in Patna Veterinary College protest continues student Mayank injured छात्र मयंक जख्मी पटना वेटनरी कॉलेज में फायरिंग और मारपीट प्रदर्शन जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा तोहफा… जानें क्या
    Next Article श्रावण मास के पहले दिन पहाड़ी मंदिर में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.