Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले, दो दर्जन से अधिक झुलसे
    ट्रेंडिंग

    श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले, दो दर्जन से अधिक झुलसे

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चंडीगढ़ : तावडू उपमंडल की सीमा से होकर गुजरने वाले कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार-शनिवार की रात श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लग गई. बस में सवार आठ लोग जिंदा जल गए, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. चलती बस में आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. हादसे का शिकार हुए लोग पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो मथुरा और वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे.

    बस में यात्रा कर रहे पीड़ित श्रद्धालु ने बताया कि पिछले शुक्रवार को वे टूरिस्ट बस किराये पर लेकर बनारस और मथुरा वृन्दावन दर्शन के लिए निकले थे. बस में महिलाओं और बच्चों समेत 60 लोग सवार थे. ये सभी करीबी रिश्तेदार थे जो पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे. शुक्रवार-शनिवार की रात वह दर्शन कर लौट रहे थे. रात करीब डेढ़ बजे बस में आग की लपटें देखी गईं. उन्होंने बताया कि वह आगे की सीट पर बैठी थीं. किसी तरह स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें बचाया गया.

    #WATCH | Haryana: Eight people were killed and over 20 injured after the bus they were travelling in caught fire on the Kundli-Manesar-Palwal (KMP) Expressway in Nuh. The bus was returning from Vrindavan. pic.twitter.com/16IuWriUgo

    — ANI (@ANI) May 18, 2024

    मदद के लिए मौके पर पहुंचे ग्रामीण साबिर, नसीम, साजिद, एहसान आदि ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने चलती बस में आग की लपटें देखीं. उसने चिल्लाकर ड्राइवर से बस रोकने को कहा लेकिन बस नहीं रुकी. तभी मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने बस का पीछा किया और ड्राइवर को आग लगने की जानकारी दी. इसके बाद बस रुकी लेकिन तब तक बस में आग काफी भीषण हो चुकी थी.

    ग्रामीणों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की और पुलिस को भी सूचना दी. ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां काफी देर से पहुंचीं. तब तक बस में सवार लोग बुरी तरह जल चुके थे, जिनमें से आठ की मौत हो गई. तावडू सदर थाना पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजा.

    हादसे की सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने पूरी जानकारी ली. पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है. करीब दो दर्जन घायल हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस कार्रवाई में जुटी है. इसके अलावा तावडू एसडीएम संजीव कुमार, तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार और डीएसपी आदि मौके पर पहुंचे. इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम लग गया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पूरे हालात पर काबू पाया. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.

    इसे भी पढ़ें: राजधानी रांची में छाये बादल, फिर भी पारा हुआ हाई, उमस से बढ़ी परेशानी

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतारक मेहता के लापता सोढ़ी 25 दिन बाद लौटे घर, जाने कहां थे इतने दिन से
    Next Article युवक ने बहन के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.