Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»किसानों को जरूर मिलेगा न्याय, कांग्रेस सत्ता में आई तो एमएसपी को करेंगे लागू : राजेश ठाकुर
    ट्रेंडिंग

    किसानों को जरूर मिलेगा न्याय, कांग्रेस सत्ता में आई तो एमएसपी को करेंगे लागू : राजेश ठाकुर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 14, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : न्याय की आस देख रहे देश के किसानों को न्याय जरूर मिलेगा. इसकी घोषणा राहुल गांधी ने की है. ये बातें बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता देश में आने के बाद किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी लागू की जाएगी. देश का किसान वर्ग इसके लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों के आर्थिक जीवन में बदलाव किसी भी देश की तकदीर बदलने का काम करती है. आज भारत में हजारों की तादाद में किसान फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने से आत्महत्या कर रहे है. लेकिन वर्तमान सरकार इस भयावह स्थिति के बारे में तनिक भी नहीं सोच रही.

    न्याय के लिए संघर्ष करेगी कांग्रेस

    कांग्रेस हमेशा से किसानों, गरीबों, मजलूमो के साथ खड़ी रही है और उनके दुख दर्द को अच्छी तरह समझती है. न्याय के जिन पांच स्तंभों के लिए राहुल जी पूरे देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं, उसमें से किसान वर्ग के लिए न्याय के प्रथम चरण की घोषणा राहुल जी द्वारा की गई है. इसी तरह समाज के विभिन्न वर्गों के लिए न्याय हेतु संघर्षरत कांग्रेस न सिर्फ चरणबद्ध घोषणा करेगी बल्कि कांग्रेस की सत्ता आने के बाद उसे फौरी तौर पर लागू करेगी. राजेश ठाकुर ने कहा कि देश संविधान से चलता है, सत्ता में बैठे पूंजीपतियों के आका के इशारे से नहीं. केंद्र सरकार की सत्ता में बैठे मठाधीश अपने पूंजीपति मित्रों के इशारे पर देश की रीढ़ किसानों को कुचलने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. लेकिन कांग्रेस किसानों के हर संघर्ष में उनके साथ पहले भी खड़ी थी और आज भी खड़ी है. कल दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के साथ केंद्र सरकार ने जो किया उससे अंग्रेजी हुकूमत के काले दिनों की याद पुनः देशवासियों के जेहन में ताजा हो गई. देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की इस कायराना हरकत को साफ देख रही है. यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने दी.

    देश भर के किसान संगठन द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में और केंद्र सरकार द्वारा अन्याय के विरोध में 16 फरवरी को बुलाये गये भारत बंद का कांग्रेस समर्थन करती है. 16 फरवरी के भारत बंद का समर्थन झारखंड में भी कांग्रेस पूर्ण रूप से करेगी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिला अध्यक्षों,प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर अपने-अपने जिलों में भारत बंद का समर्थन करने का निर्देश दिया है. राजेश ठाकुर ने कहा कि देश अराजकता के दौर से गुजर रहा है. किसान एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए सड़कों पर हैं. देश का युवा रोजगार के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य है. अग्निवीर योजना से लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है. आम जनता के हितों के विपरीत नीतियां लागू की जा रही हैं. कानून लाकर कभी ट्रक ऑपरेटरों को तो कभी आम जनता, छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है. देश में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है.

    इसे भी पढ़ें: किसान और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 16 को भारत बंद, सीपीआई करेगी समर्थन

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिसान और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 16 को भारत बंद, सीपीआई करेगी समर्थन
    Next Article कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट, कर्नाटक से लड़ेंगे अजय माकन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.