Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पुलिस हिरासत में कैदी की मौत पर परिजनों ने काटा बवाल, कहा- पीट-पीटकर मार डाला
    ट्रेंडिंग

    पुलिस हिरासत में कैदी की मौत पर परिजनों ने काटा बवाल, कहा- पीट-पीटकर मार डाला

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    समस्तीपुर : सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव में मंगलवार की रात छापेमारी में गिरफ्तार एक लाल वारंटी की पुलिस के हिरासत में एक कैदी की मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव के ही वार्ड 12 निवासी रामस्वार्थ झा के 65 वर्षीय पुत्र कृष्ण भगवान झा उर्फ टूना झा के रूप में हुई. घटना के लेकर बताया जा रहा कि मंगलवार की देर रात कैदी की अचानक तबियत बिगड़ गई, स्थानीय पुलिस आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची. चिकित्सकों ने जांच के बाद कैदी को मृत घोषित कर दिया. देर रात घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में मृतक के परिजन व ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई.

    हत्‍या के एक मामले में जेल में बंद था कृष्‍ण

    घटना से आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल में हंगामा किया. वे सभी स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त कर रहे थे. सूचना पर दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे एएसपी संजय पाण्डेय ने काफी मशक्कत के बाद लोगों समझा-बुझाकर शांत कराया. दूसरे दिन बुधवार सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. जानकारी के अनुसार सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखडा निवासी 65 वर्षीय कृष्ण भगवान झा उर्फ टूना झा के विरुद्ध न्यायालय से वर्ष 1991 में एक हत्याकांड में स्थाई ( लाल) वारंट जारी था.

    घरवालों ने पुलिस पर पिटाई का लगाया आरोप

    न्यायालय ने स्थानीय पुलिस को उक्त आरोपित की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया था. मंगलवार रात स्थानीय पुलिस उक्त आरोपित के घर पहुंची. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. मृतक के भाई राधाकृष्ण झा ने भी पुलिस को एक आवेदन दिया गया है. इसमें पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है. कहा है कि पुलिस पिटाई से ही उनके भाई की मौत हुई.

    देर रात तबीयत खराब हुई थी: पुलिस

    देर रात पुलिस अभिरक्षा में ही उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई. रात करीब 12 बजे स्थानीय पुलिस गंभीर हालत में लेकर सदर अस्पताल पहुंची. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में मृतक के परिजन व ग्रामीणों की भीड एकत्रित हो गई. वे सभी स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त कर रहे थे. पुलिस के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया. एएसपी संजय पाण्डेय ने कहा कि पहले पुलिस स्थानीय अस्पताल में लेकर गई. वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. उसके बाद वहां लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. बुधवार सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. एसपी ने कहा कि स्थानीय पुलिस भी इस मामले में कार्रवाई कर रही है, मृतक के भाई के बयान पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    इसे भी पढ़ें: नॉन इंटर लॉकिंग के कारण 5 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

     

     

    Bihar City News Current News Daily News death Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Prisoner Samastipur Today's News आज की खबर करंट न्यूज कैदी जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बिहार मुख्य समाचार मौत लेटेस्ट न्यूज समस्तीपुर सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनॉन इंटर लॉकिंग के कारण 5 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट
    Next Article शिकागो में भारतीय पर हमला, पीड़ित की पत्नी ने विदेश मंत्री से मांगी मदद

    Related Posts

    क्राइम

    बिहारः पत्नी की ‘ह’त्या’ के आरोप में 12 साल पहले गया था जेल, अब झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली पत्नी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    20 साल पहले आज ही के दिन देश के पहले निर्दलीय CM बने थे मधु कोड़ा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    Latest Posts

    बिहारः पत्नी की ‘ह’त्या’ के आरोप में 12 साल पहले गया था जेल, अब झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली पत्नी

    September 18, 2026

    20 साल पहले आज ही के दिन देश के पहले निर्दलीय CM बने थे मधु कोड़ा

    September 18, 2026

    NIA विशेष अदालत: 8 बांग्लादेशियों को हुई उम्रकैद, जानें पूरा मामला

    September 18, 2026

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.