Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»पानी की फैक्ट्री के लिए आवांटित हुआ था जमीन, बनाने लगे नकली शराब, छापेमारी में कई सामान बरामद
    क्राइम

    पानी की फैक्ट्री के लिए आवांटित हुआ था जमीन, बनाने लगे नकली शराब, छापेमारी में कई सामान बरामद

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जिला में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने न केवल एक अवैध शराब फैक्टरी का उदभेदन किया है, बल्कि यहां तैयार कर जमा रखी गयी विभिन्न ब्रांडों की नकली विदेशी शराब समेत शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री व अन्य सामानों को भी जब्त किया है. बोकारो पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान शराब माफिया फरार हो जाने में कामयाब रहा. पुलिस की इस सफलतम कार्रवाई की चर्चा तेज हो गयी है.

    पुलिस की एक टीम को यह सूचना मिली कि किसी अन्य उत्पादन के नाम पर आवंटित भूखंड पर लंबे समय से बेरोकटोक विदेशी शराब की अवैध फैक्टरी चलायी जा रही है और बड़े पैमाने पर यहां से तैयार विदेशी शराब को बिहार व झारख्ंड की मंडियों में खपाया जा रहा है. इस सूचना के बाद आनन फानन में पुलिस की टीम ने औचक छापा मारा और फिर पुलिस ने करोड़ों की शराब के साथ साथ पूरी फैक्टरी को ही जब्त कर लिया. पुलिस के लिए सबसे ज्यादा अफसोसजनक बात यह रही की कि छापा मारने गयी पुलिस के पहुंचते ही शराब माफिया फरार हो गया. कार्रवाई के बाद झारखंड के उत्पाद आयुक्त ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

    उत्तरी छोटानागपुर के इंस्पेक्टर जेनरल ऑफ पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर पुलिस कार्रवाई का जायजा लिया और इस बात पर आश्चर्य जाहिर किया कि बोकारो औ़द्योगिक क्षेत्र में इस तरह से यह फैक्टरी चल कैसे रही थी. भूंखड किसी अन्य के नाम, फैकटरी किसी अन्य चीज की लगनी थी और वहां लग गयी शराब की अवैध फैक्टरी और बेरोकटोक चलने भी लगी. पुलिस अब नये सिंरे से पूरे प्रकरण की जांच करने में लग गयी है. आईजी ने माना कि पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.

    बताया गया कि पानी की फैक्ट्री लगाने के नाम पर जमीन आवंटित की गई थी लेकिन उस फैक्ट्री में नकली शराब बनाने का धंधा चल रहा था. बता दें कि यह पहला अवसर नहीं है, जब किसी अन्य उत्पादन के लिए आवंटित भूखंड का उपयोग शराब की अवैध फैक्टरी के संचालन में हेाता पाया गया है. दो साल पहले भी बोकारो औद्योगिक क्षेत्र में ही एक बड़ी शराब फैक्टरी पकड़ी गयी थी, जिसे किसी अन्य फैक्टरी के लिए आवंटित किया गया था और वहां शराब की अवैध फैक्टरी चलती हुई पायी गयी थी. उस वक्त भी सवाल उठा था कि प्राधिकार आखिर इतना लापरवाह क्यों है.  समय समय पर झारखंड औद्योगिक क्षेत्र प्राधिकार इसकी सुध क्यों नहीं लेना चाहता कि उसने जिस मकसद से फैक्टरी लगाने के लिए जमीन दी है उस जमीन पर कौन सी और कैसी गतिविधियां चल रही है.

    ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : गिरिडीह से एनडीए उम्मीदवार होंगे चंद्र प्रकाश चौधरी, आजसू की बैठक में लगी मुहर

    ये भी पढ़ें : वाहन चेकिंग के दौरान कार से 22 लाख रुपये बरामद, मामले की तफ्तीश जारी

    Bokaro jharkhand johar live news Liquor Factory Spurious Liquor जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड नकली शराब बोकारो शराब फैक्ट्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव : गिरिडीह से एनडीए उम्मीदवार होंगे चंद्र प्रकाश चौधरी, आजसू की बैठक में लगी मुहर
    Next Article होली के दिन बिहार पुलिस के जवान से मांगी थी बीयर, नहीं मिलने पर चाकू से गोदकर की हत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.