Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»‘सिंघम’ का स्टंट कॉपी करना पड़ा महंगा, कटा 22 हजार रुपये का चालान
    ट्रेंडिंग

    ‘सिंघम’ का स्टंट कॉपी करना पड़ा महंगा, कटा 22 हजार रुपये का चालान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कानपुर : सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में लोग कुछ भी करने को तैयार है. ताजा मामला कानपुर से सामने आया है जहां ‘सिंघम’ स्टाइल में दो स्कॉर्पियो के बोनट पर खड़े होकर रील बनाते युवक नजर आया. हालांकि मामला पुलिस के संज्ञान में आनेपर कानपुर पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने दोनों गाड़ियों का 22500 रुपये का चालान काटा है. साथ ही कहा है कि अगर चालान नहीं भरा गया तो गाड़ियों को कुर्क किया जाएगा. जिन दो गाड़ियों का चालान कटा है, उनपर पहले से कई चालान पेंडिंग हैं. अभी तक जुर्माना राशि जमा नहीं की गई है.

    अवैध नंबर प्लेट लगी जिन दो स्कॉर्पियो पर सवार होकर गंगा बैराज पर स्टंटबाजी की गई, वह अजेंद्र सिंह नाम के शख्स की की बताई जा रही हैं. इनमें एक गाड़ी पर एचएसआरपी नंबर प्लेट ना होने पर 5 हजार का एक चालान है, जबकि दूसरी गाड़ी पर नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने से लेकर फॉल्टी नंबर प्लेट समेत विभिन्न ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के 15600 रुपये के कुल पांच चालान पेंडिंग चल रहे हैं.

    कुर्क की जा सकती है दोनों गाड़ियां

    इस पूरे मामले में डीसीपी प्रमोद कुमार का कहना है कि एमवी एक्ट के अंतर्गत दोनों गाड़ियों का चालान किया गया है. अगर चालान का भुगतान नहीं किया गया तो गाड़ी कुर्क कर ली जाएगी.

    गौरतलब है कि इन्हीं दोनों स्कॉर्पियो से जानलेवा स्टंट करते हुए एक युवक के वीडियो वायरल हुए थे. वह ‘अजय देवगन स्टाइल’ में दो चलती हुई गाड़ियों के बोनट पर खड़े होकर भगवा ध्वज लहरा रहा था. बैकग्राउंड में धार्मिक सॉन्ग चल रहा था. उसने धोती पहन रखी थी. वीडियो 22 जनवरी का बताया जा रहा है.

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    जानकारी के मुताबिक, युवक ने कानपुर शहर के कई इलाकों में इस तरीके के वीडियो बनाए. कुछ जगह तो पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही. हालांकि, जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों ने एक्शन की मांग की तो पुलिस हरकत में आई. जिसके बाद बीते दिन गाड़ी का चालान किया गया.

    मालूम हो कि वीडियो कानपुर के गंगा बैराज का है. वीडियो में दिख रहा युवक धार्मिक जुलूस में खतरनाक स्टंटबाजी करते नजर आया. बताया जा रहा है कि ये जुलूस 22 जनवरी को निकाला गया था, यानी अयोध्या के राम मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन. स्टंटबाजी का ये वीडियो akshaysengar.12 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला गया था. इसी तरह के और भी वीडियो इस अकाउंट पर हैं.

    इसे भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर झारखंड पुलिस के 36 अधिकारी और जवान होंगे सम्मानित, आमिर को प्रेसिडेंट मेडल

     

    22 thousand rupees 22 हजार रुपये Challan City News Current News Daily News Johar Live Kanpur Latest news Local News Main News News Headline reel social media Stunt Copy of 'Singham' Today's News Up आज की खबर करंट न्यूज कानपुर चालान जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार यूपी रील लेटेस्ट न्यूज सिंघम’ का स्टंट कॉपी सिटी न्यूज सोशल मीडिया स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगणतंत्र दिवस पर झारखंड पुलिस के 36 अधिकारी और जवान होंगे सम्मानित, आमिर को प्रेसिडेंट मेडल
    Next Article इस साल 1132 कर्मियों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, जानें किस राज्य को सबसे ज्यादा मेडल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिन जस्टिस एससी शर्मा ने ECI और मेधा रूपम मामलों की सुनवाई की, उनके बेटे हैं चुनाव आयोग के वकील

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम : कौन हैं प्रनब डोले, जिनकी गिरफ्तारी पर केन्या तक गूंजा विरोध?

    September 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.