Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मोकामा में चुनावी बवाल : जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह पर ह’त्या का आरोप
    बिहार

    मोकामा में चुनावी बवाल : जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह पर ह’त्या का आरोप

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2025Updated:October 31, 2025No Comments2 Mins Read72
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अनंत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोकामा सीट पर तनाव बढ़ गया है। जेडीयू प्रत्याशी और बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है। गुरुवार को मोकामा के टाल क्षेत्र में दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है और पुलिस गांवों में कैंप कर रही है।

    अनंत सिंह समेत पांच पर FIR

    पुलिस ने मृतक दुलारचंद यादव के पोते के बयान पर अनंत सिंह, उनके दो भतीजों रणवीर और कर्मवीर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद FIR दर्ज की है। परिजनों का आरोप है कि अनंत सिंह के लोगों ने पहले गोली मारी और फिर गाड़ी चढ़ाकर दुलारचंद की हत्या कर दी। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    पुलिस का बयान :

    पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि मोकामा के तारतर गांव के पास दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां 2–3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हालत में मिलीं। इनमें से एक गाड़ी में दुलारचंद यादव का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि दुलारचंद पर पहले से हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज थे।

    अनंत सिंह ने आरोपों से किया इनकार

    अनंत सिंह ने हत्या के आरोपों को साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि वे प्रचार कर लौट रहे थे और आगे निकल गए थे। पीछे रह गई गाड़ियों पर जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने हमला किया। उन्होंने इस घटना के लिए राजद नेता सूरजभान सिंह को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि सूरजभान ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

    कैसे हुआ विवाद

    गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी खुशहाल चक इलाके में प्रचार कर रहे थे। उनके साथ दुलारचंद यादव भी मौजूद थे। उसी रास्ते से जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह का काफिला गुजर रहा था। दोनों दलों के समर्थकों के बीच पहले गाली-गलौज, फिर ईंट-पत्थरबाजी हुई। कुछ ही देर में गोली चली और दुलारचंद यादव की मौके पर मौत हो गई। फिलहाल मोकामा क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर हालात पर नजर रखी है।

    Also Read : नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक… जानें कब नहीं होंगे कामकाज

    Dularchand Yadav shot dead Election turmoil in Mokama: JDU candidate Anant Singh accused of murder दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या मोकामा में चुनावी बवाल : जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह पर हत्या का आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब बिना जानकारी दिए बैंक नहीं काट सकेंगे FASTag कनेक्शन, NHAI ने जारी किए नए नियम
    Next Article अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, तीन महीने से नहीं मिली मजदूरी, घर लौटने की लगाई गुहार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.