Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, तीन महीने से नहीं मिली मजदूरी, घर लौटने की लगाई गुहार
    झारखंड

    अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, तीन महीने से नहीं मिली मजदूरी, घर लौटने की लगाई गुहार

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्यूनीशिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले  के 48 प्रवासी मजदूर अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं। पिछले तीन महीनों से इन मजदूरों को उनकी कंपनी की ओर से वेतन नहीं मिला है, जिससे वे खाने-पीने की परेशानी झेल रहे हैं।

    वहां फंसे मजदूरों ने वीडियो संदेश जारी कर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा, “हम बहुत कठिन हालात में हैं, कंपनी ने हमारा वेतन रोक दिया है, और हमारे पास खाने के भी पैसे नहीं बचे हैं। हम बस अपने घर लौटना चाहते हैं।” मजदूरों ने बकाया वेतन के भुगतान और जल्द भारत वापसी की मांग की है।

    जानकारी के अनुसार, ट्यूनीशिया में फंसे 48 मजदूरों में हजारीबाग के 19, गिरिडीह के 14 और बोकारो के 15 मजदूर शामिल हैं।

    अफ्रीका के ट्यूनीशिया में झारखंड के 48 मजदूर फंसें हुए हैं। मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM से वतन वापसी की गुहार लगा रहे। इसमें हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के प्रवासी मजदूर शामिल हैं।3 महिने से कंपनी ने इन्हें पैसा भी नहीं दिया है जिससे इनके हालात बद्तर होते जा रहे! मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/w98MJbKU0I

    — Priyanka Mishra (@Anchorpriyanka_) October 31, 2025

     हजारीबाग जिले से फंसे 19 मजदूर

    अमरदीप चौधरी, जिवाधन महतो, धानेश्वर महतो, जागेश्वर कुमार महतो, गोविंद कुमार महतो, खिरोधर महतो, नागेंद्र कुमार महतो, कैलाश महतो, नीलकंठ महतो, अनंतलाल महतो, खुशलाल महतो, जगतपाल महतो, मुकेश कुमार, मंटू महतो, गंगाधर महतो, मुकेश कुमार (चानो), दिनेश तुरी, देवेंद्र ठाकुर और शंकर घांसी।

     गिरिडीह जिले से फंसे 14 मजदूर

    नंदलाल महतो, संतोष महतो, गुरुचरण महतो, मनोज कुमार मंडल, खुबलाल महतो, अशोक कुमार, झंडू महतो, सेवा महतो, मुरली मंडल, सुखदेव सिंह, संजय कुमार, संजय कुमार महतो, सुनील टूड्डू और मिरुलाल हसदा।

    बोकारो जिले से फंसे 15 मजदूर

    अजय कुमार, अनिल कुमार, गोपाल महतो, राजेश करमाली, लालू करमाली, जगन्नाथ महतो, रूपलाल महतो, दीपक सिंह, कारु सिंह, जगन्नाथ महतो (सीधाबारा), बिरसाही तुरी, सुबोध मरांडी, मनोज कुमार रविदास, खेदन सिंह और सुखदेव महतो।

    इन मजदूरों के परिवारों ने राज्य और केंद्र सरकार से मदद की अपील की है ताकि वे सुरक्षित अपने घर लौट सकें।

     पहले भी हुआ था ऐसा मामला

    गौरतलब है कि करीब छह महीने पहले, 25 अप्रैल 2025 को दक्षिण अफ्रीका के नाइजर से गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के पांच मजदूरों का अपहरण कर लिया गया था  जिनमें संजय महतो, चंद्रिका महतो, राजू महतो, फलजीत महतो और उत्तम महतो शामिल थे। उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

     

     

    अफ्रीका समाचार गिरिडीह झारखंड ट्यूनीशिया ट्यूनीशिया मजदूर मामला प्रवासी मजदूर प्रवासी श्रमिक बोकारो भारत सरकार भारतीय मजदूर मजदूर संकट विदेश मंत्रालय विदेश में फंसे मजदूर वेतन बकाया श्रमिक सहायता हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोकामा में चुनावी बवाल : जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह पर ह’त्या का आरोप
    Next Article शेयर बाजार में हल्की बढ़त, सेंसेक्स 218 अंक चढ़ा, निफ्टी 50 अंक ऊपर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.