Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड : गुमला में PLFI का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी तीन साथियों के साथ गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद
    क्राइम

    झारखंड : गुमला में PLFI का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी तीन साथियों के साथ गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 23, 2026Updated:October 23, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला. गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी उर्फ मोटा उर्फ सुकरा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी बंदूक, एक देशी कट्टा, दो मैगजीन, सात कारतूस, एक खोखा, चार मोबाइल फोन और संगठन के छह प्रतिबंधित पर्चे बरामद किए हैं.

    पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि विश्राम कोंगाड़ी अपने दस्ते के सदस्यों के साथ कामडारा थाना क्षेत्र के बोंगदा गांव के आसपास किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है. सूचना के आधार पर बसिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर मरांडी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया. टीम ने अभियान चलाकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

    “फिर से नक्सल विरोधी अभियान में सफलता मिली है. हमलोगों को सुचना मिली की कामडारा क्षेत्र के गोंडा इलाके में FLFI का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी अपने दस्ते के साथ गमनशील है और वो किसी घटना को अंजाम देने का प्रयास कर रहा है. उसी सुचना के सत्यापन के लिए एक टीम बनाई गई थी. विभिन्न थानों के थाना प्रभारी जैसे की कामडारा, बसिया और अन्य जगह के इसमें शीमिल थे.”

    – हारिस बिन जामा, गुमला एसपी

    गिरफ्तार आरोपियों में PLFI जोनल कमांड विश्राम कोंगाड़ी (28) और सदस्य अमर सुरीन (34), एतवा कोंगाड़ी उर्फ एतवा मास्टर (38) और अर्पित तोपनो उर्फ बेंदा (22) शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का गुमला, सिमडेगा और खूंटी समेत अन्य जिलों में आपराधिक इतिहास रहा है.

    छापेमारी दल में बसिया, कामडारा और कुरकुरा थानों के पुलिस पदाधिकारियों के साथ सशस्त्र बल और गुमला की नक्सल क्विक रिस्पॉन्स टीम शामिल थी. पुलिस ने कहा कि PLFI की गतिविधियों, लेवी वसूली और धमकी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“चीन को अब और क्लीन चिट नहीं”: अरुणाचल में फेस-ऑफ पर खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा, सुरक्षा और व्यापार पर उठाए सवाल
    Next Article झारखंडः मानव तस्करी के लिहाज से इन 8 जिलों को रेलवे ने माना अतिसंवेदनशील, आईआरआरसी की रिपोर्ट पर राज्य सरकार एक्टिव

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धनबाद जेल का प्रभार लेने से किया इनकार, बेसरा निशांत रॉबर्ट की वेतनवृद्धि रोकी

    October 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: साहिबगंज में एएसआई को बिजली के खंभे से बांधकर पीटे जाने का वीडियो वायरल, एएसआई निलंबित

    October 24, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.