Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»शेयर बाजार में हल्की बढ़त, सेंसेक्स 218 अंक चढ़ा, निफ्टी 50 अंक ऊपर
    देश

    शेयर बाजार में हल्की बढ़त, सेंसेक्स 218 अंक चढ़ा, निफ्टी 50 अंक ऊपर

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शेयर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अक्टूबर के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई, लेकिन जल्द ही बाजार में रौनक लौट आई। बीएसई का सेंसेक्स 218 अंकों की बढ़त के साथ 84,622 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 अंकों की तेजी के साथ 25,925 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    शुरुआत में बाजार ने कमजोर रुख दिखाया था। सेंसेक्स 24 अंक गिरकर 84,380 पर खुला, वहीं निफ्टी ने 14 अंकों की गिरावट के साथ 25,864 से दिन की शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते निवेशक सतर्क नजर आए। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 592 अंक टूटकर 84,404 पर और निफ्टी 176 अंक नीचे गिरकर 25,877 पर बंद हुआ था।

    वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई शेयर बाजारों में आज तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 1.7 प्रतिशत बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 0.79 प्रतिशत की बढ़त रही। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.20 प्रतिशत और कोस्डैक 0.47 प्रतिशत ऊपर रहा। वहीं, हांगकांग के हैंग सेंग फ्यूचर्स में हल्की कमजोरी देखी गई। गिफ्ट निफ्टी 26,057 के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से करीब 25 अंक ऊपर था। यह भारतीय शेयर बाजार के लिए हल्की सकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा था।

    अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। डॉउ जोन्स 0.23 प्रतिशत गिरकर 47,522 पर, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.99 प्रतिशत गिरकर 6,822 पर और नैस्डैक कंपोजिट 1.57 प्रतिशत टूटकर 23,581 पर बंद हुआ। प्रमुख टेक कंपनियों के शेयरों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एनवीडिया के शेयर 2.04 प्रतिशत, AMD के 3.59 प्रतिशत और माइक्रोसॉफ्ट के 2.9 प्रतिशत गिर गए। मेटा के शेयर 11.3 प्रतिशत टूटे, जबकि गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयर में 2.5 प्रतिशत की मामूली बढ़त रही। टेस्ला के शेयर 4.63 प्रतिशत गिरे, जबकि कार्डिनल हेल्थ में 15.4 प्रतिशत की तेजी और चिपोटल के शेयर में 18.2 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज हुई।

    कमोडिटी मार्केट में सोने की कीमतों में तेजी जारी है। हाजिर सोना 0.3 प्रतिशत बढ़कर 4,034 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस महीने अब तक सोने में करीब 4.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 1.1 प्रतिशत गिरकर 3,955 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

    डॉलर इंडेक्स 99.478 पर स्थिर बना हुआ है। अमेरिकी डॉलर येन के मुकाबले 153.935 पर, जबकि चीनी युआन के मुकाबले 7.1089 पर टिका रहा। यूरो 0.1 प्रतिशत बढ़कर 1.1572 डॉलर पर और पाउंड स्टर्लिंग 0.1 प्रतिशत बढ़कर 1.316 डॉलर पर पहुंच गया।

    तेल बाजार में कमजोरी बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत गिरकर 64.74 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरा महीना है जब कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

    कुल मिलाकर, वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार ने अक्टूबर के आखिरी दिन मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की है। विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक महीने के अंत में सतर्कता बरत रहे हैं, लेकिन बाजार में फिलहाल सकारात्मक रुझान कायम है।

    Also Read : अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, तीन महीने से नहीं मिली मजदूरी, घर लौटने की लगाई गुहार

    Nifty up 50 points Sensex rises 218 points Stock market sees slight gains निफ्टी 50 अंक ऊपर शेयर बाजार में हल्की बढ़त सेंसेक्स 218 अंक चढ़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, तीन महीने से नहीं मिली मजदूरी, घर लौटने की लगाई गुहार
    Next Article रातू रोड फ्लाईओवर के पिलर्स पर झारखंडी कला की झलक, जल्द शुरू होगी सोहराई पेंटिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीसीसीएल के मुनाफे में लौटने के संकेत, बोर्ड ने दूसरी तिमाही के नतीजों को दी मंजूरी

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अगर अपने बच्चों को बनाना है धोनी जैसा फिट, तो अपनाइये धोनी की ये डायट चार्ट

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.