Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»चुनाव आयोग ने बिहार सरकार को दिए सख्त निर्देश… जानें क्या
    बिहार

    चुनाव आयोग ने बिहार सरकार को दिए सख्त निर्देश… जानें क्या

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आयोग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को सख्त निर्देश दिए हैं। आयोग ने सभी विभागों को 6 अक्टूबर तक सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले की प्रक्रिया पूरी करने और इसकी विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 6 अक्टूबर के बाद कभी भी हो सकता है।

    चुनाव आयोग की टीम लेगी तैयारियों का जायजा

    सूत्रों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त की अगुवाई में आयोग की टीम जल्द ही बिहार का दौरा कर सकती है, ताकि चुनावी तैयारियों का जायजा लिया जा सके। आयोग ने पहले ही अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले व पदस्थापन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपने गृह जिले में या लंबे समय तक एक ही जगह पर तैनात नहीं रहेगा। यह नियम जिला स्तर के निर्वाचन पदाधिकारियों, उप निर्वाचन पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, तहसीलदारों, अपर समाहर्ताओं, प्रमंडलीय आयुक्तों और नगर आयुक्तों पर लागू होगा।

    पुलिस विभाग में भी तबादले

    पुलिस विभाग पर भी आयोग का आदेश लागू होगा। अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को रोटेशन पॉलिसी के तहत बदला जाएगा। हालांकि, कंप्यूटराइजेशन, स्पेशल ब्रांच और ट्रेनिंग से जुड़े पुलिस कर्मियों को इस नियम से छूट दी गई है। इसके अलावा, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के उन कर्मचारियों और अधिकारियों को भी स्थानांतरित किया जाएगा, जो एक ही जगह पर तीन साल से ज्यादा समय से तैनात हैं।

    निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्ती

    राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि चुनाव आयोग की यह सख्ती निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रशासनिक तंत्र पर स्थानीय दबाव कम होगा और मतदाताओं को स्वतंत्र माहौल में वोट डालने का मौका मिलेगा।

    Bihar Assembly Elections: Commission issues strict instructions bihar government Election Commission Election Commission issues strict instructions to Bihar government... Know what Election Commission: Bihar Government ordered to complete transfers by October 6 Election Commission's instructions चुनाव आयोग चुनाव आयोग : बिहार सरकार को 6 अक्टूबर तक तबादले पूरे करने का आदेश चुनाव आयोग का निर्देश चुनाव आयोग ने बिहार सरकार को दिए सख्त निर्देश... जानें क्या बिहार विधानसभा चुनाव : आयोग ने जारी किए सख्त निर्देश बिहार सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत सोरेन आज 200 डॉक्टरों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र
    Next Article बिहार चुनाव : प्रियंका गांधी का कल मोतिहारी में पहला प्रचार, नीतीश के महिला वोट बैंक पर सेंध लगाने की कोशिश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.