Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार चुनाव : प्रियंका गांधी का कल मोतिहारी में पहला प्रचार, नीतीश के महिला वोट बैंक पर सेंध लगाने की कोशिश
    बिहार

    बिहार चुनाव : प्रियंका गांधी का कल मोतिहारी में पहला प्रचार, नीतीश के महिला वोट बैंक पर सेंध लगाने की कोशिश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रण में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मोर्चे पर उतार दिया है। 26 सितंबर को प्रियंका बिहार में अपनी पहली चुनावी सभा करेंगी। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के गांधी मैदान में दोपहर करीब 1 बजे होने वाली इस रैली में वे जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद पटना के सदाकत आश्रम में महिलाओं से संवाद करेंगी। राहुल गांधी ने प्रियंका को उतारकर महिला वोटों को साधने की रणनीति बनाई है, जो नीतीश कुमार की कोर वोटर्स हैं।

    नीतीश सरकार का काउंटर : 1 करोड़ महिलाओं को 10 हजार रुपये

    प्रियंका के दौरे वाले ही दिन नीतीश सरकार 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर करेगी। यह कदम महिला वोट बैंक को मजबूत करने का प्रयास माना जा रहा है। बिहार की महिलाएं नीतीश की बदौलत ही सरकार बनती-बिगड़ती रही हैं।

    असम और यूपी में प्रियंका का दौरा, लेकिन जीत नहीं मिली

    चुनाव से पहले प्रियंका के पिछले दौरे याद हैं। 2021 के असम चुनाव में राहुल ने उन्हें कमान सौंपी। प्रियंका ने 6 जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने गृहिणियों को 2000 रुपये मासिक और 200 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया। गुवाहाटी के चाय बागान में सिर पर टोकरी लटकाकर चाय की पत्तियां तोड़ीं और महिलाओं से घुली-मिलीं। लेकिन कांग्रेस को 126 में से सिर्फ 29 सीटें मिलीं। चाय बागान वाली 40 सीटों में से 33 पर भाजपा जीती। सीएए, बेरोजगारी जैसे मुद्दे भी काम नहीं आए।

    2022 के यूपी चुनाव में प्रियंका ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया। ‘वीमेन मेनिफेस्टो’ जारी किया, जिसमें 3 मुफ्त गैस सिलेंडर, छात्राओं को स्मार्टफोन-स्कूटी का वादा था। 40% टिकट महिलाओं को दिए, 399 में 155 महिलाएं लड़ीं। रोड शो-रैलियों से भीड़ जुटाई, लेकिन 403 सीटों में सिर्फ 2 जीतीं। यह कांग्रेस का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन था।

    विशेषज्ञों का विश्लेषण : प्रियंका की छवि भुनेगा राहुल

    वरिष्ठ पत्रकार प्रियदर्शी रंजन कहते हैं कि राहुल प्रियंका की छवि भुनाना चाहते हैं। प्रियंका का बॉडी लैंग्वेज और बोलचाल जनता से कनेक्ट करती है। बिहार में महिलाएं जागरूक हैं, पिछले 20 साल की योजनाओं से सबल हुई हैं। लेकिन नीतीश ने महिलाओं को मजबूत किया है, इसलिए प्रियंका का असर कितना होगा, मुश्किल है। असम-यूपी में क्षेत्रीय दलों का सपोर्ट कम था, बिहार में महागठबंधन से उम्मीद।

    राजनीतिक विशेषज्ञ प्रवीण बागी का कहना है कि प्रियंका साफ-सुथरी छवि वाली हैं, युवा-महिलाओं में आकर्षण है। लेकिन उनका राजनीतिक करियर नया है, मोतिहारी में भीड़ तो होगी, वोट में बदलना मुश्किल। नीतीश सरकार ने महिलाओं को आरक्षण, पेंशन, कन्या उत्थान योजना से सशक्त किया। महिलाओं में असंतोष नहीं। बिहार की जनता जागरूक है, सिर्फ भाषण से वोट नहीं मिलते। अपराध-भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा बने तो असर हो सकता है।

    पहले भी बिहार में सक्रिय : वोटर अधिकार यात्रा

    प्रियंका पहले भी बिहार आईं। राहुल की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं। 26 अगस्त को सुपौल में राहुल, तेजस्वी यादव, रेवंत रेड्डी के साथ रोड शो किया। 27 अगस्त को दरभंगा में बाइक रैली में राहुल के साथ बुलेट पर सवार हुईं। यह यात्रा वोट चोरी के खिलाफ थी।

    नीतीश का महिला वोट बैंक : पंचायत आरक्षण से शराबबंदी तक

    2005 से नीतीश महिलाओं को वोट बैंक मानते हैं। पंचायतों में 50% आरक्षण दिया। शराबबंदी लागू की। विधवा-बुजुर्गों को पेंशन, कन्या उत्थान में 12वीं पास को 10 हजार, ग्रेजुएशन को 50 हजार। कन्या विवाह योजना में गरीब बेटियों की शादी के लिए 50 हजार। यही कारण है कि 15 सालों में महिलाएं निर्णायक बनीं।

    Bihar Elections: Priyanka Gandhi's first campaign in Motihari tomorrow will try to break into Nitish's women vote bank. नीतीश के महिला वोट बैंक पर प्रियंका गांधी करेंगी सेंध लगाने की कोशिश बिहार चुनाव : प्रियंका गांधी का कल मोतिहारी में पहला प्रचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुनाव आयोग ने बिहार सरकार को दिए सख्त निर्देश… जानें क्या
    Next Article भारत-पाकिस्तान क्रिकेट विवाद : BCCI ने ICC से की हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की शिकायत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छतरपुर में सफाई मित्रों के लिए सख्त निर्देश, सुरक्षा किट के बिना नहीं करना होगा काम

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार टेंडर घोटाले में 7 IAS अफसरों को ED का समन, रडार पर है 7 IAS अधिकारी

    October 27, 2026
    बिहार

    बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना शुरू, 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

    October 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.