Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»भारत-पाकिस्तान क्रिकेट विवाद : BCCI ने ICC से की हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की शिकायत
    खेल-सिनेमा

    भारत-पाकिस्तान क्रिकेट विवाद : BCCI ने ICC से की हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की शिकायत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2025Updated:September 25, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BCCI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में तनाव चरम पर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की ICC से शिकायत की है। BCCI का आरोप है कि 21 सितंबर को सुपर फोर मैच के दौरान दोनों ने भड़काऊ इशारे किए।

    ICC में हो सकती है सुनवाई

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार BCCI ने बुधवार (24 सितंबर) को ICC को ईमेल भेजकर शिकायत दर्ज की। अगर रऊफ और फरहान लिखित में इन आरोपों का खंडन करते हैं, तो ICC सुनवाई कर सकता है। दोनों को ICC एलीट पैनल के रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश होना पड़ सकता है। जवाब संतोषजनक न होने पर आचार संहिता के तहत कार्रवाई हो सकती है।

    सूर्यकुमार के बयान पर पीसीबी भड़का

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने जवाबी कार्रवाई में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की शिकायत की। 14 सितंबर को ग्रुप चरण के मैच के बाद सूर्यकुमार ने जीत को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को समर्पित किया था। पीसीबी ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। हालांकि, नियम के मुताबिक शिकायत सात दिनों के अंदर करनी होती है, इसलिए इसकी वैधता पर सवाल है।

    हाथ न मिलाने से शुरू हुआ विवाद

    पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव का असर क्रिकेट मैदान पर दिखा। ग्रुप चरण के पहले मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, जिस पर पीसीबी ने शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुपर फोर में भी भारत ने यह रणनीति जारी रखी।

    मैच में क्या हुआ?

    21 सितंबर के सुपर फोर मैच में माहौल गरम रहा। भारत लक्ष्य का पीछा कर रहा था और अभिषेक शर्मा-शुभमन गिल की जोड़ी ने तेज शुरुआत दी। फैंस ‘कोहली-कोहली’ के नारे लगा रहे थे। बाउंड्री पर खड़े रऊफ ने विमान गिराने जैसा आपत्तिजनक इशारा किया। पावरप्ले में शाहीन अफरीदी के ओवर में गिल ने दो चौके मारे, जिसके बाद दोनों में बहस हुई। गिल ने शाहीन को जाने का इशारा किया। अगले ओवर में रऊफ और अभिषेक के बीच तीखी बहस हुई, जिसे अंपायर गाजी सोहेल ने शांत कराया।

    🚨THE BCCI LODGES COMPLAINT🚨

    – The BCCI has lodged an official complaint against Haris Rauf & Sahibzada Farhan

    – The BCCI demands strict actions from the match referee Andy Pycroft against both for provocative behaviour

    – What’s your take🤔 #INDvPAK pic.twitter.com/XkeDWtKA9R

    — Richard Kettleborough (@RichKettle07) September 25, 2025

    फरहान का विवादित जश्न

    पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक के बाद बल्ले को बंदूक की तरह पकड़कर फायरिंग जैसा इशारा किया, जिसकी जमकर आलोचना हुई। BCCI ने इसे लेकर भी शिकायत की है। फरहान ने बाद में कहा, “यह एक पल की बात थी, मुझे परवाह नहीं कि लोग क्या सोचते हैं।”

    फरहान ने अर्धशतक के बाद जश्न में बैट को बन्दूक की तरह तानकर

    Pahalgam में निर्दोष पर्यटकों की हत्या का मजाक उड़ाया।

    👉ये कौम कभी नहीं सुधरेगी pic.twitter.com/tqNElK5S17

    — Nehra Ji (@nehraji77) September 21, 2025

    क्या होगा आगे?

    रऊफ और फरहान को अब ICC की सुनवाई में जवाब देना होगा। अगर वे पैनल को संतुष्ट नहीं कर पाए, तो आचार संहिता के तहत सजा हो सकती है। यह विवाद भारत-पाकिस्तान क्रिकेट तनाव को और बढ़ा सकता है।

    Also Read : चुनाव आयोग ने बिहार सरकार को दिए सख्त निर्देश… जानें क्या

    India-Pakistan cricket row: BCCI complains to ICC against Haris Rauf and Sahibzada Farhan भारत-पाकिस्तान क्रिकेट विवाद : BCCI ने ICC से की हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की शिकायत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव : प्रियंका गांधी का कल मोतिहारी में पहला प्रचार, नीतीश के महिला वोट बैंक पर सेंध लगाने की कोशिश
    Next Article भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    Sports Quota: राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए नौकरी के क्या हैं विकल्प? जानें रेलवे से PSU तक

    August 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    मेजर ध्यानचंद: सेना की नौकरी से ओलंपिक तक, कैसे बने भारतीय हॉकी के जादूगर

    August 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलना चाहती हैं अनाया बांगर, बोलीं- ‘मुझे पहचान नहीं, अपने क्रिकेट के दम पर जगह चाहिए’

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: रांची के ईशान ओम का भारत अंडर-19 टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026
    Latest Posts

    आदिवासी महाजुटान रेली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    August 30, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026

    भारत में मुस्लिम नहीं चाहिए कहने वाला हिंदू नहीं : न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत

    August 30, 2026

    अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा – मैं नहीं कह सकता भविष्य में भ्रष्ट नहीं होंगे

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.