Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»लालू प्रसाद यादव से ED की पूछताछ शुरू, दफ्तर के बाहर समर्थकों का हुजूम
    ट्रेंडिंग

    लालू प्रसाद यादव से ED की पूछताछ शुरू, दफ्तर के बाहर समर्थकों का हुजूम

    Team JoharBy Team JoharMarch 19, 2025Updated:March 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ED
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के पूर्व CM और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से गांधी मैदान स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर में आज (19 मार्च 2025) को पूछताछ शुरू हो गई. इस दौरान उनके साथ उनकी बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती भी मौजूद हैं. पूछताछ से पहले, लालू प्रसाद के समर्थकों ने ED दफ्तर के सामने भारी संख्या में जुटकर नारेबाजी की. सभी कार्यकर्ता सरकार और ED के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे थे. बता दें कि इससे पहले 18 मार्च 2025 को लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी और बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से भी इसी मामले में पूछताछ की गई थी.

    ED की पूछताछ और सवालों की सूची

    ED के सूत्रों के अनुसार, लालू प्रसाद यादव को पूछताछ से पहले एक सवालों की सूची दी गई है, जिसका जल्द ही जवाब लिया जाएगा. यह पूछताछ लंबी चलने की संभावना जताई जा रही है.

    BJP विधायक का बयान

    विधानसभा में इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा, “पूरा माल दबाकर रखा गया था. चपरासी के क्वार्टर में रहते थे, आज महल में रहते हैं. कानून के तहत कार्रवाई हो रही है.” उन्होंने भाजपा पर साजिश का आरोप लगाने की आलोचना करते हुए इसे निरर्थक बताया.

    RJD का साजिश का आरोप

    RJD के विधायक मुकेश यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव के पास आने पर भाजपा सरकार लालू प्रसाद यादव के खिलाफ साजिश करती है और उन्हें प्रताड़ित करती है. इसी तरह की साजिश चुनावों को प्रभावित करने के लिए की जा रही है.

    नौकरी के बदले जमीन घोटाला

    लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि जब वे 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे, तब उन्होंने रेलवे की ग्रुप-डी की नौकरियों के बदले उम्मीदवारों से जमीन और संपत्ति ले ली थी. सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें लालू समेत 78 लोग आरोपी हैं. इस मामले में लालू परिवार के पांच सदस्य आरोपी बने हैं, जिनमें लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, राबड़ी देवी, हेमा यादव और मीसा भारती शामिल हैं. इससे पहले, 30 जनवरी 2025 को अदालत ने सीबीआई को इस मामले में कार्रवाई करने की अनुमति दी थी.

    Also Read : शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों को आशीर्वाद दे गये CM हेमंत 

    18 मार्च 2025 19 मार्च 2025 2025 anger Bihar ED Enforcement Directorate Former CM Gandhi Maidan government Interrogation Lalu Prasad Yadav March 18 March 19 Misa Bharti MP Rabri Devi RJD supremo RJD सुप्रीमो sloganeering supporters Tej Pratap Yadav आक्रोश गांधी मैदान तेजप्रताप यादव नारेबाजी पूछताछ पूर्व CM प्रवर्तन निदेशालय बिहार मीसा भारती राबड़ी देवी लालू प्रसाद यादव समर्थक सरकार सांसद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों को आशीर्वाद दे गये CM हेमंत
    Next Article झारखंड के 2 जिलों में ATM से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.