Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड के 2 जिलों में ATM से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
    क्राइम

    झारखंड के 2 जिलों में ATM से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : झारखंड में अज्ञात अपराधियों ने एक साथ चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के थाम की है। जहां बीती रात बदमाशों ने SBI की एटीएम मशीन से कैश की चोरी की। वहीं दूसरी घटना हजारीबाग स्थित बरसोत की है, जहां कुछ अज्ञात आरोपियों ने पहले एटीएम का शटर तोड़ा और फिर ताले को गैस कटर की मदद से काटते हुए कैश चोरी करके फरार हो गए।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ढाब शाखा से सटे एटीएम में आरोपियों ने शटर के ताले को गैस कटर की मदद से काटा और एटीएम के कैश बॉक्स को लेकर आरोपी फरार हो गए। हालांकि चोरी के दौरान सायरन अलार्म बजने के कारण स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और चोरी की घटना की सूचना चंदवारा थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।

    घटना की जानकारी देते हुए चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार ने बताया कि देर रात सूचना मिलने के बाद हम लोग मौके पर पहुंचे। शीर्ष पदाधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए कहा कि टेक्निकल टीम की मदद से जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है और जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। इस एटीएम मशीन में मंगलवार को ही बैंक द्वारा कैश रखा गया था।

    हजारीबाग स्थित बरसोत में भी ठीक ऐसी ही घटना को अज्ञात आरोपियों ने अंजाम दिया है। जहां आरोपियों ने एटीएम का शटर तोड़कर ताले को गैस कटर से काटते हुए एटीएम मशीन से कैश चोरी कर लिया और फरार हो गए। चंदवारा पुलिस को संदेह है कि उक्त घटना और चंदवारा के ढाब में घटी घटना को अंजाम देने वाले एक ही लोग हैं। क्योंकि वहां पर भी काले रंग के वाहन से 3 लोग को देखा गया है। बता दें कि कोडरमा के थाम एटीएम से 9 लाख 99 हजार 500 रुपये और बरही के बरसौत से 6 लाख 17 हजार रुपये की चोरी को अंजाम दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

    Also Read : शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों को आशीर्वाद दे गये CM हेमंत

    Barsot Breaking Shutter cash theft Chandwara Police Station Area Cutting Locks Fleeing gas cutter Hazaribagh jharkhand Koderma SBI ATM SBI एटीएम Tham theft Two Incidents unknown accused Unknown criminals अज्ञात अपराधी अज्ञात आरोपी कैश चोरी कोडरमा गैस कटर चंदवारा थाना क्षेत्र चोरी झारखंड ताले काटना थाम दो घटनाएं फरार बरसोत शटर तोड़ना हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलालू प्रसाद यादव से ED की पूछताछ शुरू, दफ्तर के बाहर समर्थकों का हुजूम
    Next Article तिथि निर्धारित नहीं होने के कारण अब तक सुनील मीणा नहीं पहुंचा झारखंड, अपराध की दुनिया में लॉरेंस-सुनील ने एक साथ रखा कदम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026
    झारखंड

    IIIT रांची का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड, छात्र सक्षम को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज

    September 28, 2026
    Latest Posts

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.