Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोयला घोटाले पर फिर रेस हुई ईडी, बीमार होने का हवाला देने वाले एलबी सिंह को दोबारा भेजा समन
    झारखंड

    कोयला घोटाले पर फिर रेस हुई ईडी, बीमार होने का हवाला देने वाले एलबी सिंह को दोबारा भेजा समन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 7, 2026Updated:March 7, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एलबी सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कोयला घोटाले की जांच में जुटी ईडी ने धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह को फिर से समन जारी किया है। ईडी ने उन्हें सोमवार, 9 मार्च को सुबह 11 बजे तक रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है। ईडी इस मामले में कोयला कारोबार से जुड़े नेटवर्क और कथित सिंडिकेट की भूमिका की जांच कर रही है। ऐसे में एलबी सिंह से पूछताछ को जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

    पहले भी भेजा गया था समन

    बताया जा रहा है कि इससे पहले भी ईडी ने एलबी सिंह को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। लेकिन समन मिलने के बाद उन्होंने बीमार होने का हवाला देते हुए तय तारीख पर पेश होने में असमर्थता जताई थी। एलबी सिंह ने ईडी से कुछ समय की मांग की थी। उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए एजेंसी ने उन्हें नई तारीख देते हुए 9 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है।

    झारखंड और बंगाल में एक साथ हुई थी छापेमारी

    गौरतलब है कि हाल ही में ईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। कोलकाता स्थित ईडी की टीम ने कथित कोयला सिंडिकेट से जुड़े लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई की थी। यह सिंडिकेट Anup Majhi उर्फ लाला से जुड़ा बताया जाता है। वहीं झारखंड में ईडी की टीम ने धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह समेत कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

    कोयला सिंडिकेट से जुड़े होने की जांच

    सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को शक है कि झारखंड के कुछ कोयला व्यापारी भी लाला के कोयला सिंडिकेट से जुड़े हो सकते हैं। इसी कड़ी में एजेंसी लगातार दस्तावेजों की जांच और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। ईडी अब एलबी सिंह से पूछताछ कर कोयला कारोबार, लेन-देन और सिंडिकेट से जुड़े संभावित संबंधों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी।

    Also Read : बोकारो थर्मल में ऐश पोंड संकट, 500 मेगावाट ‘ए’ यूनिट ठप, उत्पादन प्रभावित

    Anup Majhi Coal Business Investigation coal scam Coal Syndicate Dhanbad Coal Trader ED ED Summons Enforcement Directorate Jharkhand Coal Case Jharkhand news LB Singh Ranchi ED office
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो थर्मल में ऐश पोंड संकट, 500 मेगावाट ‘ए’ यूनिट ठप, उत्पादन प्रभावित
    Next Article जमशेदपुर : कचरे में लगी आग बनी आफत, कई दोपहिया वाहन जलकर खाक

    Related Posts

    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.