Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : गोपालगंज के हुस्‍सेपुर में चुनाव के दौरान हंगामा, लोगों ने BDO को खदेड़ा
    बिहार

    बिहार : गोपालगंज के हुस्‍सेपुर में चुनाव के दौरान हंगामा, लोगों ने BDO को खदेड़ा

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोपालगंजः बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के वोटिंग के दौरान गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड के हुस्सेपुर पंचायत में हंगामा हुआ है. मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाकर पंचायत के तिवारी चकिया बूथ संख्या 111 और 112 पर कुछ लोग ने हंगामा शुरू कर दिया. इसकी सूचना के बाद बैकुंठपुर प्रखंड के बीडीओ जब मौके पर पहुंचे तो उपद्रवियों ने उन्हें भी मौके से खदेड़ दिया.

    दरअसल, हुस्सेपुर पंचायत के तिवारी चकिया बूथ संख्या 183 पर शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग की जा रही थी तभी कुछ लोग अचानक बूथ पर हंगामा करने लगे. मौके पर जब प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार बूथ पर हंगामे को शांत कराने के लिए पहुंचे तो उनके साथ उन लोगों ने गाली-गलौज किया और फिर धमकी दी. इसके बाद बीडीओ वहां से चले गए.

    हालांकि, ग्रामीणों ने बताया कि मतदान तो चल ही रहा था लेकिन उसी दौरान मौके पर पहुंचकर बीडीओ ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने इसी बात का विरोध किया. इसके बाद मामले को बढ़ता देख बीडीओ बूथ से चले गए. वहीं, खबर है कि मतदान में गड़बड़ी करने के आरोप में 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही तीन दर्जन लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कारवाई की गई है. एसपी आनंद कुमार ने मामले की पुष्टि की है.

    बता दें कि इससे पहले, गोपालगंज जिले के डीएम और एसपी ने भोरे स्थित मतदान केन्द्र पर पहुंचकर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान का निरीक्षण किया था. भोरे प्रखंड के 17 पंचायतों में 435 पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. हालांकि 536 पदों में से 101 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है.

    तीसरे चरण में कुल 57,98,379 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. जिनमें 30,38,427 पुरुष मतदाता, 27,59,756 महिला मतदाता और 196 अन्य मतदाता हैं. तीसरे चरण में कुल 23,128 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. इनमें पंचायत सदस्य के 10240, पंच के 10,240, मुखिया के 753, पंचायत समिति सदस्य के 1034, सरपंच के 753 व जिला परिषद सदस्य के 108 सीटों के लिए मतदान हो रहा है.

    तीसरे चरण में कुल पदों की संख्या 23,128 है, जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 10240 पद, पंच के लिए 10240 पद, मुखिया के लिए 753 पद, पंचायत समिति सदस्य के लिए 1034 पद, ग्राम कचहरी सरपंच के लिए 753 और जिला परिषद सदस्य के लिए 108 पद हैं.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNavratri 2021: नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि
    Next Article World Championship: अंशु ने रचा इतिहास, रजत जीतने वाली पहली महिला रेसलर बनीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल जांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.