Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा में भारी बारिश से कांकुवा नदी की पुलिया का एप्रोच रोड बहा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने किया निरीक्षण
    झारखंड

    चाईबासा में भारी बारिश से कांकुवा नदी की पुलिया का एप्रोच रोड बहा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने किया निरीक्षण

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चाईबासा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगन्नाथपुर-जैंतगढ़ मुख्य सड़क पर स्थित कांकुवा नदी की पुलिया का एप्रोच रोड भारी बारिश में बह गया, जिससे इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

    रविवार को क्षेत्र की पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

    निरीक्षण के दौरान गीता कोड़ा ने पीडब्लूडी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिया की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाए और तब तक वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

    पूर्व सांसद ने यह भी बताया कि बारिश के कारण जिले में कई सड़कें, पुल और स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही कई ग्रामीणों के कच्चे मकान भी ढह गए हैं।

    निरीक्षण के समय भाजपा जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष राई भूमिज, रोहित कुम्हार, दयानिधि प्रधान, घनश्याम दास, संजीव कुम्हार और अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।

    गीता कोड़ा ने जिला प्रशासन से मांग की कि सभी क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की मरम्मत तत्काल की जाए। बारिश से प्रभावित गरीब परिवारों को मुआवजा दिया जाए। साथ ही इन परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने मांग की कि बारिश के बाद सड़कों के गड्ढों की मरम्मत कर दुर्घटनाओं को रोका जाए।

    Also Read : तेज प्रताप यादव इस सीट से लड़ेंगे निर्दलीय, बनाया ‘टीम तेज प्रताप यादव’ मंच

    Also Read : खूंटी में बारिश ने फिर बढ़ाई मुश्किलें, कई डायवर्सन और पुल बह गए

    Also Read : भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    Also Read : आम जनता के लिए खुल गया पटना म्यूजियम का नया गैलरी, CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    approach road washed away chaibasa Chaibasa News damaged culvert former MP inspection Geeta Koda heavy rainfall Jagannathpur-Jaintgarh road jharkhand Jharkhand rain news Kankuwa River local administration natural disaster PWD rain impact Road Accident Prevention road blockage Road Repair rural issues transportation halted West Singhbhum आवाजाही बंद एप्रोच रोड बहा कांकुवा नदी गीता कोड़ा ग्रामीण समस्या चाईबासा चाईबासा न्यूज जगन्नाथपुर-जैंतगढ़ सड़क झारखंड झारखंड बारिश समाचार पश्चिमी सिंहभूम पीडब्लूडी पुलिया क्षतिग्रस्त पूर्व सांसद निरीक्षण प्राकृतिक आपदा बारिश का असर मूसलधार बारिश सड़क दुर्घटना रोकथाम सड़क बाधित सड़क मरम्मत स्थानीय प्रशासन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचार युवकों के शोक संतप्त परिवार से मिले अर्जुन मुंडा, अधिकारियों को मुआवजा का दिया निर्देश
    Next Article छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, चार इनामी नक्सली ढेर, हथियार बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.