Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»तेज प्रताप यादव इस सीट से लड़ेंगे निर्दलीय, बनाया ‘टीम तेज प्रताप यादव’ मंच
    ट्रेंडिंग

    तेज प्रताप यादव इस सीट से लड़ेंगे निर्दलीय, बनाया ‘टीम तेज प्रताप यादव’ मंच

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की कि वे महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

    तेज प्रताप ने बताया कि उन्होंने ‘टीम तेज प्रताप यादव’ नाम से एक ओपन प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जो कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक सामाजिक मंच है। इस मंच का उद्देश्य सभी वर्गों, खासकर युवाओं को जोड़ना और उन्हें प्रतिनिधित्व देना है। उन्होंने कहा, “हमारा दरवाजा सबके लिए खुला है। हम समाज के हर तबके को साथ लेकर चलना चाहते हैं।”

    महुआ के प्रति भावनात्मक लगाव :

    तेज प्रताप ने स्पष्ट किया कि उनका महुआ से गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने कहा, “महुआ हमारी कर्मभूमि है। हम इसे जिला बनाएंगे।” उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि RJD ने महुआ सीट से किसी अन्य उम्मीदवार को टिकट दिया, तो जनता उसे हराने का काम करेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल उनकी कोई नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की योजना नहीं है।

    राजनीतिक हलचल तेज :

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेज प्रताप का यह कदम न केवल RJD के लिए नई चुनौती पेश कर सकता है, बल्कि महुआ सीट पर एक रोमांचक मुकाबले की नींव भी रखता है। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, और अक्टूबर-नवंबर 2025 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने कीसंभावना है।

    क्या होगा असर :

    तेज प्रताप के इस फैसले से बिहार की सियासत में नया मोड़ आ सकता है। महुआ सीट पर उनकी निर्दलीय उम्मीदवारी और ‘टीम तेज प्रताप यादव’ मंच के जरिए युवाओं को जोड़ने की कोशिश से सियासी समीकरण बदल सकते हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि RJD इस स्थिति से कैसे निपटती है और महुआ में चुनावी जंग कितनी रोमांचक होती है।

    Also Read : PM का तमिलनाडु दौरा : आज अरियालुर में राजेंद्र चोल की 1000वीं जयंती में शामिल होंगे

    Tej Pratap formed 'Team Tej Pratap Yadav' platform Tej Pratap Yadav will contest from this seat as an independent तेज प्रताप ने बनाया 'टीम तेज प्रताप यादव' मंच तेज प्रताप यादव इस सीट से लड़ेंगे निर्दलीय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article30 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
    Next Article जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, हजारों घर डूबे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.