Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
    झारखंड

    भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत रत्न
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर रविवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    डॉ. कलाम के जीवन और योगदान पर चर्चा

    सभा में डॉ. कलाम के जीवन, उनके कार्यों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ. कलाम केवल वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी नेता, आदर्श नागरिक और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उनकी सोच, सादगी और समर्पण आज भी देश के लिए प्रेरणा हैं।

    उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। उन्होंने भारत को मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भर बनाया और रक्षा अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वह एक ऐसे व्यक्तित्व थे जो धर्म, जाति और राजनीति से ऊपर उठकर सिर्फ राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते थे।

    कार्यक्रम में मौजूद रहे कई नेता और कार्यकर्ता

    इस मौके पर कांग्रेस शिक्षा विभाग जिला चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, नगर अध्यक्ष मो. सलीम, उपाध्यक्ष सुभाष राम तुरी, मो. एहसान, महासचिव बिजय सिंह, वरीय नेता संतोष सिन्हा, नंद गोपाल दास, सुशील दास, हरि बिरुली, मो. जाबिर सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. कलाम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देना था।

    Also Read : तेज प्रताप यादव इस सीट से लड़ेंगे निर्दलीय, बनाया ‘टीम तेज प्रताप यादव’ मंच

    Also Read : आम जनता के लिए खुल गया पटना म्यूजियम का नया गैलरी, CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    Also Read : गिरिडीह में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, 5 घायल

    Also Read : ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ आने वाली पीढ़ियों को भारत की आत्मा से जोड़ने का माध्यम बनेगा : PM

    Also Read : बिहार में SIR का पहला चरण पूरा, 7.23 करोड़ मतदाता फॉर्म जमा

    APJ Abdul Kalam Kalam Death Anniversary Kalam Memorial Event Kalam Tribute अब्दुल कलाम पुण्यतिथि कलाम पुण्यतिथि 2025 कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस चाईबासा कांग्रेस नेता कांग्रेस भवन चाईबासा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि दो मिनट मौन पुष्प अर्पित पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न राष्ट्र निर्माता श्रद्धांजलि कार्यक्रम श्रद्धांजलि सभा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआम जनता के लिए खुल गया पटना म्यूजियम का नया गैलरी, CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन
    Next Article खूंटी में बारिश ने फिर बढ़ाई मुश्किलें, कई डायवर्सन और पुल बह गए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.