Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»सुबह इस तरह पिएं तुलसी का पानी, दूर रहेंगी कई बीमारियां
    स्वास्थ्य

    सुबह इस तरह पिएं तुलसी का पानी, दूर रहेंगी कई बीमारियां

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हम सभी दादी नानी के जमाने से सुनते आए हैं कि तुलसी का पत्‍ता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है और इसका सेवन रोजाना करना चाहिए. यह ना केवल सर्दी खांसी को दूर रखता है बल्कि ये हमारी इम्‍यूनिटी को स्‍ट्रॉन्‍ग बनाकर कई बीमारियों से हमारी रक्षा करता है.

    इसका प्रयोग आयुर्वेद में तो सदियों से होता आया है. तुलसी को वैसे तो धार्मिक कारणों से कई घरों में स्‍थान दिया जाता है लेकिन यह घर के सेहत को बनाए रखने में भी काफी सहायक है. लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर इसे उबालकर इसके पानी का सेवन किया जाए तो इसका गुण कई गुना बढ़ जाता है.

    अगर आप सुबह के समय गर्म पानी या चाय पीना पसंद करते हैं या नींबू पानी का सेवन करते हैं तो बता दें कि अगर आप तुलसी के पत्‍तों का पानी का सेवन करें तो यह सेहत को काफी फायदा पहुंचा सकता है. तो आइए जानते हैं तुलसी वॉटर के अन्‍य फायदे (Benefits) क्‍या क्‍या हैं और इसका उपयोग कैसे किया जा सकता है.

    तुलसी के पत्‍तों का पानी कैसे बनाएं

    एक पैन में एक ग्‍लास पानी डालें और इसे उबलने दें. अब इसमें कुछ तुलसी के पत्ते डालें और इस पानी को तब तक उबलने दें जब तक पानी आधा न हो जाए. गैस बंद कर दें और इसे छान लें. अब इसमें शहद डालकर इसका सेवन करें.

    ये हैं फायदे

    1.शुगर लेवल करता है कंट्रोल

    तुलसी के इस पानी को पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है जिसकी वजह से कार्ब्स और फैट को बर्न करना आसान हो जाता है. इससे आपके खून में मौजूद शुगर लेवल नियंत्रित रहता है. इन सब गुणों की वजह से डायबिटीज पेशेंट बेहतर तरीके से अपना शुगर कंट्रोल रख सकते हें .

    2.स्ट्रेस को करें दूर

    आजकल की जीवन शैली में स्‍ट्रेस से हर कोई जूझ रहा है. यह स्ट्रेस आगे चलकर कई गंभीर बीमारियों की वजह बनता है. ऐसे में अगर आप तुलसी के पत्तों का उपयोग गर्म पीने में उबालकर सेवन करें तो आपको स्ट्रेस से राहत मिल सकती है. बता दें कि तुलसी में मौजूद तत्‍व कॉर्टिसोल हार्मोन को संतुलित करता है जो स्‍ट्रेस का मुख्‍य कारण है.

    3.वजन करता है कम

    आज हर दूसरा इंसान वेट बढ़ने की वजह से परेशान है, बढ़ते वजन से न केवल व्यक्ति को बीमारियां जकड़ लेती है बल्कि इंसान तनाव में भी रहने लगता है. तुलसी के पत्तों का उपयोग इस समस्या से भी आपको राहत दिला सकती है.

    4.पाचन क्रिया के लिए

    तुलसी के पत्तों में कई ऐसे गुण होते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते है और बदहजमी, गैस आदि को दूर करते हैं. इसके सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है

    5.सांस की बीमारियों से बचाव

    तुलसी के पत्तों में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी और एक्सपोट्रेंट प्रॉपर्टीज होती हैं जो आपके रेस्पिरेटरी सिस्टम का ख्याल रखती है और सांस संबंधित समस्याओं को दूर करती है.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article20 जून का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप : तीसरे दिन बारिश कितने ओवर्स के खेल की देगी इजाजत?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.