Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»डोनाल्ड ट्रंप नहीं जाएंगे दक्षिण अफ्रीका के G20 शिखर सम्मेलन में, कहा- वहां मेरे देश का नहीं होगा प्रतिनिधित्व
    Uncategorized

    डोनाल्ड ट्रंप नहीं जाएंगे दक्षिण अफ्रीका के G20 शिखर सम्मेलन में, कहा- वहां मेरे देश का नहीं होगा प्रतिनिधित्व

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2025Updated:November 6, 2025No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डोनाल्ड ट्रंप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मियामी में कहा कि वह इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह वहां अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे और दक्षिण अफ्रीका को G20 में शामिल नहीं होना चाहिए। ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में हाल की घटनाओं का हवाला देते हुए यह फैसला लेने की बात कही।

    दक्षिण अफ्रीका इस वर्ष 1 दिसंबर से एक साल के लिए G20 की अध्यक्षता संभालेगा और 22 से 23 नवंबर तक जोहान्सबर्ग में समूह के नेताओं की शिखर बैठक आयोजित करेगा। यह पहला मौका होगा जब G20 सम्मेलन अफ्रीकी महाद्वीप पर होगा।

    भारत ने दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक G20 का अध्यक्ष पद संभाला और सितंबर 2023 में नई दिल्ली में 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत आए थे।

    G20 में कुल 19 देश शामिल हैं, जिनमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका के अलावा यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ भी शामिल हैं। भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को G20 का स्थायी सदस्य बनने का दर्जा मिला।

    ट्रंप ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी और दक्षिण अफ्रीका में हाल की परिस्थितियों की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि मियामी पीढ़ियों से दक्षिण अफ्रीका में कम्युनिस्ट अत्याचार से भाग रहे लोगों के लिए आश्रय स्थल रहा है और विश्व के विभिन्न हिस्सों में हो रही घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए।

    Also Read : शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,783 पर और निफ्टी 25,664 के पार

     

    G20 अंतरराष्ट्रीय बैठक अफ्रीकी संघ अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रपति जोहान्सबर्ग डोनाल्ड ट्रंप दक्षिण अफ्रीका भारत शिखर सम्मेलन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,783 पर और निफ्टी 25,664 के पार
    Next Article विश्व विजेता भारत की छोरियों ने की PM मोदी से मुलाकात, प्रधानमंत्री को भेंट की एक खास जर्सी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में मुस्लिम नहीं चाहिए कहने वाला हिंदू नहीं : न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत

    August 30, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.